फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Giorgia: अरबाज के साथ मेल नहीं खाती थी जॉर्जिया की पसंद, ब्रेकअप के बाद खुशी की तलाश में जुटीं अभिनेत्री

Mon, 11 Dec 2023 04:20 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जॉर्जिया एंड्रियानी ने हाल ही में अरबाज खान के साथ अपने ब्रेकअप की पुष्टि की थी। अब उन्होंने खुलासा किया है कि वे अपनी नई दुनिया की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
जॉर्जिया एंड्रियानी-अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरबाज खान के साथ जॉर्जिया एंड्रियानी के ब्रेकअप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। हाल ही में जॉर्जिया ने अरबाज के साथ अपने ब्रेकअप की पुष्टि की थी। वहीं अब अभिनेत्री और मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपनी नई खोज की भावना के बारे में खुलासा किया है। अतीत पर ध्यान देने से दूर जॉर्जिया जीवन के प्रति नए उत्साह और अपनी शर्तों पर दुनिया जीने के लिए उत्सुक हैं।

विज्ञापन

Google Search 2023: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्म बनी जवान, ओटीटी लिस्ट में शाहिद की फर्जी ने किया टॉप

दुनिया की यात्रा करना चाहती हैं जॉर्जिया
जॉर्जिया ने हाल ही में एक साक्षात्कार में अपने ब्रेकअप और अपनी आपत्तियों के बारे में खुलकर बात की थी, लेकिन अब वह बिना किसी हिचकिचाहट के दुनिया को महसूस करती हैं और आस-पास की दुनिया को खोजती हैं। वे ऐसे चीज की तलाश में हैं, जिसमें उनकी रूचि हो। जॉर्जिया ने दुनिया भर में घूमने की अपनी योजना पर खुलासा किया और कहा, 'मैं एक सनकी व्यक्ति हूं और मुझे मनमर्जी से यात्रा करना पसंद है और मैं इसका आनंद ले रही हूं। मेरे लिए खुशी का मतलब है कि इसके बारे में माफी मांगे बिना अपनी इच्छा और इच्छाओं का पालन करना। कड़ी मेहनत करें,अधिक मेहनत से खेलें। एक रिश्ते में मैं समान रुचियों को महत्व देती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Bollywood: भारी भरकम लहंगा छोड़ इन हसीनाओं ने साड़ी में लिए सात फेरे, फैंस को खूब भाया इनका ब्राइडल लुक

जॉर्जिया का वर्कफ्रंट
वर्तमान में जॉर्जिया सियोल कोरिया में अपनी छुट्टियों का आनंद ले रही हैं, जहां अभिनेत्री अपनी छुट्टियों की तस्वीरें साझा कर रही हैं। जैसे-जैसे जॉर्जिया एंड्रियानी आत्म-खोज की अपनी यात्रा पर आगे बढ़ रही हैं, प्रशंसक उनके जिंदगी के बारे में जानने के लिए और उत्सुक हो रहे हैं। इसके साथ ही जॉर्जिया अपने काम के प्रति भी अपना ध्यान केंद्रित कर रही हैं। वे ध्रुव सरजा के मार्टिन के साथ एक विशेष आइटम सॉन्ग के साथ टॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Article 370: अनुच्छेद 370 पर आए फैसले पर बॉलीवुड के दिग्गजों ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें