करण जौहर ने पेरेंटिंग को लेकर भी बात की। निर्देशक ने बताया कि वे अकेलेपन से घिरे हैं। करण ने कहा, 'मेरे दो बच्चे हैं। मैं अपनी मां के साथ मिलकर उनकी परवरिश कर रहा हूं, किसी पार्टनर के साथ नहीं। मेरा रिलेशनशिप स्टेटस सिंगल है'।
फिल्म निर्माता करण जौहर अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात करते हैं। वे कई बार अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर बात कर चुके हैं। एक बार फिर वे अपनी जिंदगी में रोमांस की कमी और खालीपन पर बात करते दिखे। बता दें कि करण जौहर अपने चैट शो कॉफी विद करण 8 के दौरान दीपिका और रणवीर की शादी की क्लिप देखकर हो पड़े थे। अब हाल ही में एक बार फिर उन्होंने इस बारे में बात की है।
विज्ञापन
निजी जिंदगी को लेकर की बात
करण जौहर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हम अपनी कमजोरियों का बचाव करते हैं, लेकिन फिर एक समय पर आप बड़े हो जाते हैं, आप समझदार हो जाते हैं और आपको लगता है कि अपने जीवन का एक हिस्सा साझा करना उतना डरावना नहीं है, जितना पहले हुआ करता था। जब मैं 43 साल का था, तब मैं एक किताब लिख चुका हूं। मैं जितनी बातें शेयर कर सकता था, उसकी 80 प्रतिशत कीं। 20 प्रतिशत हम हमेशा रोक लेते हैं, क्योंकि ये हमारा विशेषाधिकार भी है। शो के दौरान का वह पल सच था, क्योंकि वह सच है।
विवादों में फिल्म एनिमल: किसी को पसंद आई तो किसी ने माना गुमराह करने वाली, पढ़ें पाठकों की प्रतिक्रियाएं
विज्ञापन
इस तरह अकेलेपन से बचते हैं निर्देशक
करण जौहर ने पेरेंटिंग को लेकर भी बात की। निर्देशक ने बताया कि वे अकेलेपन से घिरे हैं। करण ने कहा, 'मेरे दो बच्चे हैं। मैं अपनी मां के साथ मिलकर उनकी परवरिश कर रहा हूं, किसी पार्टनर के साथ नहीं। मेरा रिलेशनशिप स्टेटस सिंगल है। वह सिंगल स्टेटस ढेर सारे कामों से भरा हुआ है। मैं दिनभर इतना काम करता हूं कि उस स्थिति के बारे में नहीं सोचता। जब आप अकेले होते हैं, तो शायद सभी यही करते हैं। हम उस अकेलेपन को जाहिर नहीं करना चाहते'।
बोले-वर्षों से किसी रिश्ते में नहीं हूं
आप अकलेपन से अपना ध्यान हटाने के लिए खुद को ढेर सारे कामों में व्यस्त कर लेते हैं। तब आप इससे भी सहमत होते हैं कि अगर आपके अच्छे दोस्त हैं और शानदार फैमिली लाइफ है तो उससे एक रोमांटिक रिलेशन की कमी की भरपाई हो सकती है। लेकिन, उस चीज को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। जिंदगी के कई खाचे हैं। एक को पेरेंट्स भरते हैं, एक को बच्चे और कुछ को दोस्त। लेकिन, एक खांचा रोमांटिक रिलेशनशिप का होता है, जिसे अगर आप नहीं भर पाए तो अपूर्णता की भावना घर करती है। करण जौहर ने आगे कहा, 'वह अकेलापन वास्तव में आपको खा सकता है और इसने मुझे भी खा लिया है। मैं कई वर्षों से किसी रिश्ते में नहीं हूं। मैं ही जानता हूं कि ये कैसा लगता है'।
Google Search 2023: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्म बनी जवान, ओटीटी लिस्ट में शाहिद की फर्जी ने किया टॉप