फिल्म के टीजर में अभिषेक बच्चन का लुक काफी असरदार है। जबकि सैयामी एक महिला क्रिकेटर की भूमिका निभा रही हैं। जिसका एक हाथ नहीं है। टीजर की शुरआत दमदार डायलॉग से होती है, जिसमें कहा गया है- ‘लॉजिकली एक हाथ से कोई देश के लिए खेल सकता है…नहीं! लेकिन ये लाइफ न लॉजिक का खेल नहीं है, मैजिक का खेल है।’ अभिषेक बच्चन ने इस टीजर को अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- ‘लेफ्टी है? लेफ्ट ही है…।’
अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर के अलावा शबाना आजमी भी होंगी। अमिताभ बच्चन फिल्म में एक खास किरदार में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक महानायक अमिताभ फिल्म के लास्ट शेड्यूल का हिस्सा होंगे। ‘घूमर’ फिल्म क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमती है और बिग बी कमेंटेटर का रोल निभाते नजर आएंगे।