फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss Ott 2: अभिषेक मल्हान ने जिया को घुटने पर बैठकर पहनाई रिंग, दोनों का रोमांस देख घरवालों के उड़े होश

Mon, 31 Jul 2023 12:33 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 चर्चा में बना हुआ है। शो के हालिया वीकेंड का वार में होस्ट ने कंटेस्टेंट्स संग मस्ती की और उन्हें उनके रवैये के लिए फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
अभिषेक मल्हान और जिया शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब से बिग बॉस ओटीटी 2 प्रसारित हुआ है शो किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में आ गया है। कभी शो की खटपट सुर्खियों में आ जाती है तो कभी शो एविक्शन टास्क सिर दर्दी बन जाता है। बिग ओटीटी सीजन 2 के हालिया वीकेंड का वार में सलमान खान की डांट ने खूब चर्चा बटोरी। होस्ट ने घरवालों के रवैये को लेकर बात की और उन्हें फटकार भी लगाई।

विज्ञापन

वीकेंड का वार की की शुरुआत रैपर एमीवे बंटाई की शानदार परफॉर्मेंस के साथ से हुई। उनके गाने ने कंटेस्टेंट्स को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके अलावा वेब सीरीज कालकूट को प्रमोट करने के लिए शो में श्वेता त्रिपाठी और विजय वर्मा जैसी हस्तियां भी पहुंचीं। वहीं कॉमेडियन भारती सिंह भी शो में एंटरटेनमेंट और दिलचस्प टास्क लेकर आईं। उन्होंने जिया शंकर और अभिषेक मल्हान को एक बार फिर रोमांस करने का मौका दिया। भारती सिंह ने सभी घर वालों को एक मजेदार गेम खेलने का मौका दिया। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को अलग- अलग गिफ्ट्स दिए और कहा कि वो इन गिफ्ट्स को घर के उन सदस्यों को दे, जिन्हें इसकी जरूरत है।

अभिषेक मल्हान - फोटो : सोशल मीडिया
गेम को शुरु करते हुए कॉमेडियन भारती सिंह ने जिया शंकर को एक अंगूठी दी है और कहा है कि वो इसे उस शख्स को दें, जिसके साथ वो रिश्ते में रहना चाहती हैं। जिया ने शर्माते हुए अभिषेक मल्हान का नाम लिया और अभिषेक भी शर्माते हुए एक्ट्रेस की ओर बढ़ने लग गए। दोनों जैसे ही करीब आए अभिषेक ने अंगूठी ली और फिर घुटने के बल बैठकर जिया की उंगली में रिंग पहनाई।

विज्ञापन

दोनों के इस रोमांस को देखकर बाकी घरवाले हैरान रह गए। हालांकि, उन्होंने जिया और अभिषेक को टास्क पूरा करने के लिए चियर भी किया और तालियां बजाई। भारती सिंह भी दोनों को छेड़ने का मौका हाथ से नहीं जाने दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें