भारत में जर्मन के राजदूत फिलिप एकरमैन ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा और जर्मन गायिका कैसेंड्रा माई स्पिटमैन से मिलने के लिए उनका आभार जताया। एकरमैन बोले कि यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि जर्मनी का भारतीय संस्कृति के प्रति इतना आकर्षण है।
भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। एकरमैन ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा और जर्मन गायिका कैसेंड्रा माई स्पिटमैन से मिलने के लिए उनका आभार जताया। एकरमैन बोले कि यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि जर्मनी का भारतीय संस्कृति के प्रति इतना आकर्षण है। कैंसेंड्रा ने इस प्रेम और आकर्षण को अपनी सुरीली आवाज से और प्रभावी तरह से व्यक्त किया।
विज्ञापन
कैंसेंड्रा की तारीफ ने दी खुशी
सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर शेयर किए गए एक पोस्ट में एकरमैन ने लिखा, ‘कैंसेंड्रा माई स्पिटमैन आपका भारत में बहुत-बहुत स्वागत है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी बहुत धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने कैसेंड्रा का भारत में दिल खोलकर स्वागत किया। जर्मनी का भारतीय संस्कृति के प्रति यह प्रेम देखकर बहुत अच्छा लगा। कैंसेंड्रा की सुरीली आवाज में जिस तरह भारतीय संस्कृति के प्रति अपने प्रेम को दर्शाया गया, यह वाकई सुखद है।’
पीएम को पसंद आया था कैसेंड्रा का गीत
गौरतलब है कि जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन की यह प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री मोदी के कैसेंड्रा की सराहना करने के बाद आई है। चंद दिन पहले ही पीएम मोदी ने तमिलनाडु में कैसेंड्रा के साथ मुलाकात की थी। वहां कैसेंड्रा की मां भी मौजूद थीं। इसी मुलाकात में कैसेंड्रा ने पीएम के सामने भजन सुनाया। यह था ‘अच्युतम केशवम दामोदरम’, जैसे ही कैसेंड्रा ने यह गीत सुनाया, प्रधानमंत्री सुनते ही रहे गए और उन्हें बहुत पसंद आया। उन्होंने कैसेंड्रा की न सिर्फ तारीफ की, बल्कि उसके साथ-साथ ताल मिलाते हुए टेबल बजाकर हल्की सी धुन भी निकाली।
भक्तिगीत गाती हैं कैसेंड्रा
इसी मौके पर कैसेंड्रा ने एक तमिल गीत भी सुनाया। दोनों ही पीएम को बहुत पसंद आए। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री को कैसेंड्रा का गाना सुनते देखे जा सकता है। बता दें कि पीएम मोदी ने पिछले साल अपने कार्यक्रम 'मन की बात' में कैसेंड्रा का जिक्र भी किया था। यूं तो कैसेंड्रा कई भारतीय भाषाओं में गीत गाती हैं पर उन्हें भक्ति गीत गाना ही ज्यादा पसंद है। उनके भक्ति गीत लोगों को खूब पसंद आते हैं। कैसेंड्रा आंखों से देख नहीं सकती हैं। पिछले दिनों उन्होंने 'जगत जाना पालम' और 'शिव पंचाक्षर स्त्रोतम' भजन गाया था, जिस पर भी उन्हें पीएम मोदी की तारीफ मिली थी। उन्होंने कहा था,'जर्मनी की एक बेटी कैसेंड्रा की आवाज बहुत सुरीली है। उनके हर शब्द में भगवान के प्रति गहरी आस्था छुपी है।’