फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: गौहर खान ने कहा- यह मेरी और जैद की पहली दिवाली, वर्चुअल सेलिब्रेट करेंगे

Wed, 03 Nov 2021 07:27 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान की शादी के बाद यह पहली दिवाली होगी। वह दिवाली इस बार परिवार से दूर सेट पर ही मनाएंगी। उनका कहना है कि जैद दरबार के साथ शादी के बाद यह मेरी पहली दिवाली है और हमारे लिए बहुत खास है।
विज्ञापन
गौहर खान-जैद दरबार - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान की शादी के बाद यह पहली दिवाली होगी। वह दिवाली इस बार परिवार से दूर सेट पर ही मनाएंगी। उनका कहना है कि जैद दरबार के साथ शादी के बाद यह मेरी पहली दिवाली है और हमारे लिए बहुत खास है। मैं इस वक्त शूटिंग कर रही हूं और जैद के साथ दिवाली वर्चुअली मनाऊंगी। पिछले साल दिसंबर में अभिनेता जैद दरबार से शादी करने वाली गौहर खान का कहना है कि जब मैं जैद और पूरे परिवार से मिलती हूं, तो खोई  हुई मस्ती की भरपाई करती हूं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि इस समय मैं अपनी अगली श्रृंखला की शूटिंग के लिए भोपाल में हूं। हर दिन मैं सिर्फ इस बारे में सोच रही हूं कि इस बार मैं दिवाली के उत्सव में हिस्सा नहीं ले पा रही हूं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं किसी कारणवश पिछले साल भी दिवाली सेलिब्रेट नहीं कर सकी थी। जैद और मुझे अभी तक साथ दिवाली मनाने का अवसर नहीं मिला। पिछले साल भी हम शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। इस साल भी दिवाली पर मैं और जैद एक साथ नहीं हैं।

 

Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिवाली पर घर से दूर होने के कारण वह दुखी हैं। उन्होंने कहा, मैंने अपने पति जैद से कहा कि सारी मिठाई घर पर आ रही हैं और मैं यहां हूं। ऐसे में मुझे दिवाली का मजा याद आ रहा है। उन्होंने कहा कि मैं अपने दोस्तों के साथ हमेशा सभी त्योहारों से जुड़ती हूं। गौहर का कहना है कि वह परिवार के सदस्यों और दोस्तों को दिवाली का तोहफा न दे पाने का कारण भी नाखुश हैं।  उन्होंने कहा कि मेरी मां ने दिवाली पर मुझे उन लोगों को उपहार देना सिखाया है, जो हमारे करीबी हैं और मैं हर साल यह करती हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें