फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganpath: 'टाइगर 3' के आगे 'गणपथ' की सिट्टी-पिट्टी गुम! नए पोस्टर के साथ हुई टीजर की अगली रिलीज डेट की घोषणा

Wed, 27 Sep 2023 05:35 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपथ: ए हीरो इज बॉर्न’ के टीजर रिलीज की नई डेट घोषणा की गई है। फिल्म की टीजर आज यानी 27 सितंबर को रिलीज होना था ,लेकिन अब मेकर्स ने इसे 29 सितंबर को रिलीज करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
गणपथ: ए हीरो इज बॉर्न - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गणपथ: ए हीरो इज बॉर्न’ को लेकर चर्चा में हैं। आज यानी 27 सितंबर को फिल्म के मेकर्स ने ‘गणपथ: ए हीरो इज बॉर्न' का नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में टाइगर और कृति सेनन दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म का टीजर भी आज ही रिलीज होना था। मगर इस नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने टीजर की नई रिलीज डेट की घोषणा की है।

विज्ञापन

गणपथ - फोटो : Social media
सलमान खान से डरे गणपथ के मेकर्स!
इस पोस्टर को टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फिल्म के टीजर की नई डेट के बारे में जानकारी दी है। एक्टर ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “हमसे मिलने के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार। क्योंकि हम लेकर आ रहे हैं आपके लिए कुछ खास। गणपथ टीजर 29 सितंबर, 2023 को आ रहा है।'' गौरतलब है कि ‘टाइगर 3’ के टीजर के साथ ही टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपथ: ए हीरो इज बॉर्न’ का टीजर जारी होना था। मगर मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट टाल दी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद 'गणपथ' के मेकर्स ने सलमान की वजह से इस फिल्म की टीजर रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है।

गणपथ - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
डायरेक्टर विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म दशहरा के मौके पर  20 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। ‘गणपथ: ए हीरो इज बॉर्न’ एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। फिल्म को वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने प्रोड्यूय किया है। ‘गणपथ: ए हीरो इज बॉर्न’को हिंदी,तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा।

Sunny Deol's Next: सनी देओल-राजकुमार संतोषी की फिल्म को लेकर आया नया अपडेट, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग?

विज्ञापन

हीरोपंती - फोटो : सोशल मीडिया

नौ साल बाद एक साथ आएंगे नजर
फिल्म की कहानी एक ऐसे फाइटर की है, जो एक अनजान जगह पर अपनी डेस्टिनी की खोज में निकलता है। विकास बहल की इस फिल्म में नौ साल बाद एक बार फिर टाइगर श्रॉफ और नेशनल अवॉर्ड विनर कृति सेनन की जोड़ी नजर आएगी। दोनों एक साथ आखरी बार फिल्म 'हीरोपंती' में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- Yaariyan 2 Trailer: 'यारियां 2' का शानदार ट्रेलर रिलीज, भाई-बहन के खट्टे-मीठे रिश्ते की कहानी दिखाएगी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें