बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गणपथ: ए हीरो इज बॉर्न’ को लेकर चर्चा में हैं। आज यानी 27 सितंबर को फिल्म के मेकर्स ने ‘गणपथ: ए हीरो इज बॉर्न' का नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में टाइगर और कृति सेनन दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म का टीजर भी आज ही रिलीज होना था। मगर इस नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने टीजर की नई रिलीज डेट की घोषणा की है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
डायरेक्टर विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म दशहरा के मौके पर 20 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। ‘गणपथ: ए हीरो इज बॉर्न’ एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। फिल्म को वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने प्रोड्यूय किया है। ‘गणपथ: ए हीरो इज बॉर्न’को हिंदी,तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा।
नौ साल बाद एक साथ आएंगे नजर
फिल्म की कहानी एक ऐसे फाइटर की है, जो एक अनजान जगह पर अपनी डेस्टिनी की खोज में निकलता है। विकास बहल की इस फिल्म में नौ साल बाद एक बार फिर टाइगर श्रॉफ और नेशनल अवॉर्ड विनर कृति सेनन की जोड़ी नजर आएगी। दोनों एक साथ आखरी बार फिल्म 'हीरोपंती' में नजर आए थे।