फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadar 2 TV Premiere: सिनेमाघरों के बाद टीवी पर धूम मचाने आ रही 'गदर 2', जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म?

Fri, 29 Dec 2023 05:46 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अब यह फिल्म अपने वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के लिए तैयार है। 
 
विज्ञापन
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'गदर' की रिलीज के 12 वर्ष बाद इसका दूसरा पार्ट 'गदर 2' रिलीज हुआ। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की, जिसे देख निर्माता और स्टार्स दोनों गदगद हो उठे। फिल्म को बेशुमार प्यार मिला। सिनेमाघरों में अपनी ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल और अमीषा पटेल की यह मूवी अपने वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के लिए तैयार है। तो आइए जान लेते हैं कि 'गदर 2' कब और कहां दस्तक देगी-

कब और कहां देख सकेंगे 'गदर 2'

बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रही फिल्म 'गदर 2' 31 दिसंबर, 2023 को दोपहर 12 बजे और रात 9 बजे जी टीवी पर दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है। जी टीवी की मुख्य क्लस्टर अधिकारी अपर्णा भोसले ने कहा, 'बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त सफलता के बाद, गदर 2 हमारे दर्शकों के लिए नए वर्ष की पूर्व संध्या की खुशी के रूप में जी टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार है। फिल्म की स्थायी अपील इसके द्वारा जगाई गई मजबूत भावनाओं में निहित है, जो इसे सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि प्रभावशाली कहानी कहने की शक्ति का एक प्रमाण बनाती है।'
विज्ञापन

 

Madhu Chopra: मधु चोपड़ा ने बांधे निक जोनस की तारीफों के पुल, बेटी प्रियंका को लेकर कही यह बात

'गदर 2' का बॉक्स ऑफिस कारोबार 

'गदर 2' की बात करें तो यह इस वर्ष की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी क्योंकि फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 525.50 करोड़ का नेट लाइफटाइम कारोबार किया। साथ ही यह शाहरुख खान की 'जवान' के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर अभिनीत यह फिल्म 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' की अगली कड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Vijayakanth: कैप्टन विजयकांत के अंतिम संस्कार में दलपति विजय पर हमला, भीड़ में फंसे अभिनेता पर फेंकी गई चप्पल

'गदर 2' निर्देशक, स्टारकास्ट

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और जी स्टूडियोज द्वारा वितरित, 'गदर 2' एक एक्शन थ्रिलर है। फिल्म में गहन ड्रामा और मनमोहक एक्शन है। तारा, सकीना और जीते की तिकड़ी के अलावा, फिल्म में सिमरत कौर रंधावा, मनीष वाधवान, गौरव चोपड़ा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें