फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर 2' को भारतीय सेना ने दिखाई हरी झंडी, मिला नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट

Sat, 01 Jul 2023 02:08 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' की टीम ने 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' प्राप्त करने के लिए भारतीय सेना के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग की।
विज्ञापन
गदर 2 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' का क्रेज रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है। पहली फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' के 22 साल बाद आखिरकार सनी और अमीषा दूसरी किस्त के लिए साथ आए हैं। 'गदर 2' फिल्म का पहला लुक जारी होने के बाद से ही बड़े पैमाने पर फैंस के बीच हलचल पैदा हो गई है। वहीं, इस बीच 'गदर 2' को हाल ही में भारतीय सेना के लिए प्रदर्शित किया गया था।

विज्ञापन


Hariprasad Chaurasia B'day: अनजान शख्स की बांसुरी ने बदली हरिप्रसाद की किस्मत, 13 की उम्र में ही किया कारनामा

गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'गदर 2' की टीम ने नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए भारतीय सेना के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग की। रक्षा मंत्रालय की पूर्वावलोकन समिति ने न केवल गदर 2 को हरी झंडी दी, बल्कि फिल्म के लिए प्रशंसा के सकारात्मक शब्द भी साझा किए। बता दें कि भारत में किसी भी सेना आधारित फिल्म के लिए रिलीज से पहले रक्षा मंत्रालय पूर्वावलोकन समिति से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करना आवश्यक है। ऐसे में निर्माताओं ने फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की और अधिकारियों से उन्हें जो प्रतिक्रियाएं मिलीं, वे बेहद शानदार थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रक्षा मंत्रालय की पूर्वावलोकन समिति ने बिना कोई मुद्दा उठाए फिल्म को मंजूरी दे दी है।

Akshay Kumar-Kartik: बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगे अक्षय-कार्तिक? एक वक्त पर रिलीज होंगी दोनों की फिल्में
विज्ञापन

गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की बात करें तो सनी और अमीषा के साथ साथ उत्कर्ष शर्मा भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं। फिल्म का टीजर और एक गाना पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला। निर्माता जल्द ही दर्शकों के लिए 'गदर 2' का भव्य ट्रेलर लॉन्च करेंगे। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

70 Plus Actors: 70 पार करके भी थके नहीं बॉलीवुड के ये 10 सितारे, हैरीसन फोर्ड को टक्कर देने जा रहे धर्मेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें