फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Sharma: नाक की सर्जरी बिगड़ने पर पैसे लौटाना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा, अनिल शर्मा का बड़ा खुलासा

Thu, 28 Sep 2023 10:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनिल शर्मा ने कहा कि उन्हें पहले ही ' द हीरो...' के लिए साइन कर लिया गया था, लेकिन सर्जरी के बाद वह उन्हें पहचान नहीं पाए। 
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा, अनिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। उनकी  यह फिल्म पठान को पीछे छोड़कर हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई   करने वाली फिल्म बन चुकी है। गदर 2 की सक्सेस के बाद अनिल लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं और कई विषयों पर अपनी बात रख रहे हैं। इस बीच एक हालिया साक्षात्कार में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के बारे में बात की। इस बातचीत के दौरान उन्होंने याद याद किया कि कैसे प्रियंका की नाक की खराब सर्जरी ने उन्हें परेशान कर दिया था। अनिल ने बताया कि उन्होंने वह एडवांस चेक भी लौटा दिया था जो उन्हें दिया गया था, लेकिन वह उनके साथ खड़े रहे और जैसा तय किया गया था वैसा ही सबकुछ जारी रहा।

विज्ञापन

Bollywood: इन सितारों ने अपनी शादी पर पानी की तरह बहाया पैसा, एक ने तो खर्च किए इतने करोड़ रुपये

अनिल शर्मा ने किया बड़ा खुलासा
बॉलीवुड ठिकाना को दिए इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने कहा कि उन्हें पहले ही ' द हीरो...' के लिए साइन कर लिया गया था, लेकिन सर्जरी के बाद वह उन्हें पहचान नहीं पाए। निर्देशक ने कहा, ''उनके साथ बहुत बड़ी त्रासदी हुई। वह अद्भुत थीं, मैंने पहले ही उन्हें साइन कर लिया था। मेरी पत्नी ने खुद उनको एक मंदिर के बाहर चेक दिया था। गदर रिलीज होने के बाद मैं अमेरिका और यूरोप की यात्रा पर निकल गया और दो महीने बाद लौटा तो पता चला कि प्रियंका ने अपनी नाक का ऑपरेशन करवाया है, क्योंकि वह जूलिया रॉबर्ट्स की तरह दिखना चाहती थी। यह सब मैंने अखबारों में पढ़ा था। मुझे आश्चर्य हुआ कि वह ऐसा कुछ क्यों करेगी; वह पहले से ही अच्छी दिखती थी।”

कई प्रोजेक्ट से बाहर हो गई थीं प्रियंका
उन्होंने आगे कहा, ''मैंने उन्हें तुरंत बुलाया और वह अगले दिन अपनी मां के साथ आईं। वे रो रही थीं, उन्होंने मुझे उस ऑपरेशन के बारे में बताया, जिसने उनकी नाक के नीचे एक निशान भी छोड़ दिया था। यह आज भी वहां मौजूद है। उन्होंने कहा कि इसे ठीक होने में कई महीने लगेंगे। इसके बाद प्रियंका को कई प्रोजेक्ट्स से हटा दिया गया है जिन्हें उन्होंने साइन किया था।''
विज्ञापन

अनिल शर्मा ने दिया साथ
उन्होंने आगे कहा, "प्रियंका ने बरेली जाने और कुछ महीनों के बाद वापस लौटने का फैसला किया था और वह मुझे अपना साइनिंग अमाउंट वापस देने की पेशकश कर रही थीं। हालांकि, वह उसके साथ खड़े रहे।'' उन्होंने खुलासा किया कि चोट के निशान को छुपाने के लिए उन्होंने एक मेकअप आर्टिस्ट को बुलाया था और स्क्रीन टेस्ट की तस्वीरों में वह हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं।
Tiger 3: सलमान खान की 'टाइगर 3' को लेकर निर्देशक मनीष शर्मा का बड़ा खुलासा, बताया किसने की ट्रेलर की परिकल्पना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें