बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज यानी 28 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके को एक्टर ने अपने फैंस के साथ केट काटकर मनाया। रणबीर को उनके फैंस के साथ बर्थडे का जश्न मनाते देखा गया, जिसके कई फोटोज और वीडियो सामने आए हैं। रणबीर इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आए उन्होंने जींस के साथ ग्रे स्वेटशर्ट कैरी किया था।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि टीजर देखने के बाद आरके के फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में बॉबी देओल भी हैं। 'एनिमल' में जहां अनिल कपूर, रणबीर के पिता के रोल में हैं, वहीं रश्मिका 'गीतांजलि' के किरदार में हैं। फिल्म एक दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।