फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: गदर 2 के मेकर्स के सामने खड़ी हुई मुश्किल, मकान मालिक ने थमाया 56 लाख का बिल

Wed, 22 Dec 2021 11:13 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गदर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर लौटने की तैयारी कर रही हैं। साल 2001 में आई फिल्म ‘गदर’ को दर्शकों का काफी प्यार मिला। फिल्म में अमीषा पटेल और सनी देओल की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया। 20 साल के बाद एक बार फिर से गदर के सीक्वल के साथ लोगों को फिल्म में इनकी जोड़ी देखने को मिलेगी। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म की शूटिंग 10 दिनों तक पालमपुर के भलेड गांव में हुई। फिल्म के सभी मुख्य सीन पालमपुर में ही फिल्माए गए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
गदर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
घर के मालिक ने लगाया धोखा देने का आरोप

10 दिनों तक अमीषा पटेल और सनी देओल के साथ फिल्म के कई कलाकार कांगड़ा के पालमपुर के भलेड गांव में गदर 2 की शूटिंग के लिए मौजूद थे। लाइट-कैमरा और एक्शन की गूंज गांव के साथ-साथ प्रदेश में भी देखने को मिली। लेकिन इन सबके बीच फिल्ममेकर्स को लेकर एक विवाद सामने आया है। दरअसल जिस घर में गदर 2 की शूटिंग हुई है उस घर के मालिक ने निर्माता पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके साथ धोखा किया गया है।

 
विज्ञापन

3 of 4
गदर-2 की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
56 लाख रुपये का बनाया बिल

दरअसल मकान मालिक का कहना है कि उनसे शूटिंग के लिए 3 कमरे और एक हॉल के इस्तेमाल के लिए बात हुई थी, जिसके लिए उन्हें हर दिन 11 हजार देने की बात हुई थी। लेकिन शूटिंग के दौरान फिल्म में उनके पूरे घर का और दो कनाल जमीन के साथ-साथ उनके बड़े भाई का घर भी शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया गया। घर के मालिक सारा बजट बनाकर उनके नुकसान सहित 56 लाख रुपए की फीस बनाई। जिसको लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है।


 
विज्ञापन

4 of 4
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मेकर्स ने कमिटमेंट नहीं की पूरी

घर के लोगों का कहना है कि उनके साथ धोखा हुआ है और जो मेकर्स ने उनके साथ कमिटमेंट किए थे उसे पूरा नहीं किया गया। हम कंपनी द्वारा दिए गए 11000 उन्हें लौटाना चाहते हैं। इसी के साथ घरवालों ने ये भी आग्रह किया कि उनके घर का शूट फिल्म में इस्तेमाल ना किया जाए। पहले पार्ट की तरह ही एक बार फिर से अमीषा पटेल और सनी देओल की जोड़ी को साथ में देखने के लिए दर्शक बहुत ज्यादा उत्साहित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें