एक्ट्रेस कंगना रणौत आज मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं होंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना ने मुंबई पुलिस से थोड़ा और समय मांगा है। कंगना फिलहाल यूपी में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। पिछली सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें 22 दिसंबर को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने का आदेश दिया था। दरअसल अभिनेत्री ने सरकार की ओर से कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा था कि, 'खालिस्तानी आतंकवादियों ने भले ही आज सरकार की बांह मरोड़ दी हो लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि एक महिला प्रधानमंत्री ने इन्हें कुचल दिया था. चाहे इसकी वजह से देश को कितना भी कष्ट क्यों न हुआ हो।'