'फुकरे 3' में अली की अनुपस्थिति पर बोलीं ऋचा
ऋचा ने सेट पर अली को किया याद
ऋचा ने आगे कहा, 'अली के बिना 'फुकरे 3' पर काम करना एक अनोखा अनुभव रहा है। हमने सेट पर बहुत सारे यादगार पल साझा किए हैं और उनकी उपस्थिति हमेशा मेरे अंदर एक नई ऊर्जा ला देती है। हालांकि, इस बार वह फिल्म में नहीं हैं, लेकिन कोई भी ऐसा पल नहीं था, जब मैंने सेट पर अपने पति को याद न किया हो। दर्शकों ने उन्हें फिल्म में पसंद किया। अब भी दर्शक नाराज हैं कि वह नई फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और मुझे यकीन है कि फ्रेंचाइजी के दर्शक उन्हें याद करेंगे।'
Animal: रणबीर कपूर की 'एनिमल' से बॉबी देओल का फर्स्ट लुक हुआ रिवील, खून से लथपथ चेहरा देख थम जाएंगी सांसे
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी अभिनीत 'फुकरे 3' लोगों को खूब हंसाने का वादा करती है। फिल्म में इस बार अली फजल नजर नहीं आएंगे। यह फिल्म मृगदीप सिंह लांबा के जरिए निर्देशित और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित है। फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।