फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: रणबीर कपूर की 'एनिमल' से बॉबी देओल का पहला लुक हुआ जारी, खून से लथपथ चेहरा देख थम जाएंगी सांसें

Tue, 26 Sep 2023 12:37 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर स्टारर मूवी एनिमल का हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। कुछ दिनों में फिल्म का टीजर सामने आने वाला है। और इसी क्रम में इस फिल्म से बॉबी देओल का लेटेस्ट पोस्टर सामने आया है। 
विज्ञापन
बॉबी देओल फर्स्ट लुक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर स्टारर मूवी एनिमल का हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। कुछ दिनों में फिल्म का टीजर सामने आने वाला है। और इसी क्रम में इस फिल्म से बॉबी देओल का लेटेस्ट पोस्टर सामने आया है। बता दें कि फिल्म का टीजर भी दो दिन बाद यानी 28 सितंबर को रिलीज होने वाला है।

विज्ञापन

एनिमल से सामने आए नए पोस्टर में बॉबी देओल खून से सने हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर के चेहरा खून के छीटों से भरा हुआ है और वो हाथ से चुप रहने का इशारा कर रहे हैं। बॉबी देओल के इस फर्स्ट लुक के साथ कैप्शन में लिखा है- "जानवर के हर दुश्मन के अंदर भी एक जानवर छिपा होता है... ये याद रखना बेटा !!!"
 

एनिमल - फोटो : यूट्यूब
हालांकि अभी तक फिल्म के सिर्फ पोस्टर जारी हुए हैं, जिन्हें देखकर फिल्म के संस्पेस को तोड़ पाना मुश्किल है लेकिन टीजर आने के बाद काफी हद कर फिल्म के बारे में पता चल जाएगा। अभी फैंस पोस्टर्स को देखकर ही अपने एक्साइटमेंट लेवल को बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

एनिमल में रणबीर के अलावा बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना प्रमुख भूमिकाओं में हैं। एनिमल पहले 11 अगस्त को सनी देओल की देशभक्ति ड्रामा गदर 2 और अक्षय कुमार की व्यंग्यात्मक कॉमेडी ओएमजी 2 के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसके पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। एनिमल एक दिसंबर को पूरे भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: 'यह एक अनोखा अनुभव रहा है', फुकरे 3 में पति अली के बगैर काम करने पर बोलीं ऋचा चड्ढा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें