फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा सिन्हा के निधन की उड़ी अफवाह, वीडियो साझा कर लोक गायिका बोली- 'मैं ठीक हूं'

Tue, 25 Aug 2020 07:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शारदा सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना महामारी आम से लेकर खास तक, सभी लोगों को अपनी चपेट में लेती जा रही है। मनोरंजन जगत के ऐसे कई सितारे हैं जो इस महामारी का शिकार हो चुके हैं। इन दिनों पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा भी कोरोना वायरस से जंग लड़ रही हैं। वहीं मंगलवार को वायरल हुई एक खबर ने शारदा सिन्हा के चाहने वालों को हैरान-परेशान कर दिया था। 

विज्ञापन


दरअसल सोशल मीडिया पर शारदा सिन्हा के निधन की खबर तेजी से वायरल होने लगी। मीडिया रिपोट्स की मानें तो लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे थे। जिसके बाद खुद शारदा सिन्हा ने सामने आकर अपनी मौत की फर्जी खबर को अफवाह बताया। उनके बेटे ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें शारदा सिन्हा ने कहा कि उनका कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है। इलाज से सुधार भी हो रहा है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। शारदा सिन्हा ने अपने चाहने वालों से अपील करते हुए कहा कि उनकी दुआओं से वह जरूर स्वस्थ होकर उनके बीच आएंगी। उनके बेटे ने भी उनकी मौत की खबर को अफवाह बताया है। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि बीते दिनों शारदा सिन्हा ने फेसबुक के जरिए अपने खुद के कोरोना संक्रमित होने के बारे में बताया था। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए बताया था कि वह कोरोना संक्रमित हो गई हैं। शारदा सिन्हा ने कहा था कि उन्होंने हर संभव कोशिश की थी कि वह इस महामारी से बची रहें, लेकिन इसके बाद भी वह कोरोना की चपेट में आ गई थीं। शारदा ने कहा कि फिलहाल उन्हें उनके फैंस की दुआओं की बहुत जरूरत है। जब वह ठीक होकर लौंटेंगी तो फिर से अपने चाहने वालों से बात करेंगी।

पढ़ें: इस शख्स ने सुशांत सिंह राजपूत को बताया था अपना सबसे करीबी दोस्त, मगर कॉल डिटेल्स में निकला कुछ और सच

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें