फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत केस: जानिए एक क्लिक में आज के दिन का पूरा अपडेट, रिया चक्रवर्ती को CBI भेज सकती है नोटिस

Sun, 23 Aug 2020 10:28 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी अब भी एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है। हर दिन इस केस में कुछ न कुछ नया सामने आ रहा है। सुशांत केस में सीबीआई की जांच जारी है।  इस केस में सीबीआई जांच का आज (रविवार) तीसरा दिन रहा। कहा जा रहा है कि सीबीआई रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए नोटिस भेज सकती है। जानकारी के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों के भीतर रिया चक्रवर्ती को नोटिस भेजा सकता है। इस स्पेशल रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि आज पूरे दिन सुशांत केस में क्या कुछ हुआ...

  • आज सुशांत केस की शुरुआत हुई सिद्धार्थ पिठानी से। सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे थे, जहां सुशांत की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम रह रही है। सीबीआई ने सिद्धार्थ से क्राइम सीन सीक्वंस, लाश उतारने और 13-14 जून की घटना के बारे में पूछताछ की।
  • सीबीआई की टीम ने सिद्धार्थ पिठानी के साथ ही हेल्पर दीपेश और कुक नीरज सिंह से भी दोबारा पूछताछ की। सीबीआई ने तीनों से 13-14 जून की घटना के बारे में सवाल पूछे। रिपोर्ट्स के मुताबिक बातचीत में बड़ी बात ये सामने आई कि तीनों लोगों के ही बयान विरोधाभासी रहे। बताया जा रहा है कि कुछ बेहद आम लेकिन अहम सवालों पर ही तीनों के बयानों में फर्क था, जैसे बेड की ऊंचाई कितनी थी, लाश कैसे नीचे उतारी गई, पंखे की ऊंचाई कितनी थी, आदि...।
  • सिद्धार्थ पिठानी, दीपेश और कुक नीरज से एक तरफ जहां सीबीआई की एक टीम पूछताछ कर रही थी, तो वहीं सीबीआई की दूसरी टीम आज उस वाटर स्टोन रिसॉर्ट में भी गई, जहां सुशांत ने दो महीने गुजारे थे। जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने वहां करीब दो घंटे रुककर पूछताछ की। सीबीआई ने इस दौरान ये जानना चाहा कि जब सुशांत वहां थे, तो उनका व्यवहार केसा था, क्या उनके हाव- भाव में कुछ अंतर था ?

विज्ञापन


 

  • सुशांत के हेल्पर रहे नीरज का भी पहले मुंबई पुलिस को दिया गया बयान आज सुर्खियो में रहा। जानकारी के मुताबिक नीरज ने बताया था कि सुशांत हर सप्ताह घर में होने वाली पार्टी में मारिजुआना का नशा करते थे। नीरज ने अपने बयान में कहा था, 'सुशांत के सुसाइड करने से तीन दिन पहले मैंने उनके लिए सिगरेट रोल की थीं और बॉक्स में रख दी थीं। उनके सुसाइड के बाद मैंने देखा तो वह बॉक्स पूरी तरह खाली था।'
  • सुशांत की मौत के बाद से दिवंगत अभिनेता के खास दोस्त कहलाए जा रहे संदीप सिंह भी अब शक के घेरे में आ रहे हैं। दरअसल कुछ वक्त पहले जहां सुशांत के परिजनों की ओर से उनके वकील विकास सिंह ने ये दावा किया था कि सुशांत के परिजन संदीप सिंह को जानते तक नहीं, तो वहीं अब एक और ऐसा ही बयान सामने आया है। सुशांत के पवित्र रिश्ता को-स्टार दीपक काजिर केजरीवाल ने दोनों (सुशांत- संदीप) की दोस्ती पर सवाल उठाया है। एक इंटरव्यू में दीपक ने कहा, 'मैंने कभी दीपक को नहीं देखा, सबसे पहले उसे एक चैनल में ही देखा था, जहां उसने दावा किया कि वो सुशांत को जानता है लेकिन पिछले 10 महीनों से मिला नहीं था। मुझे नहीं पता उसने जो किया उसका अधिकार उसे किसने दिया। मैंने कभी सुशांत से उसका नाम भी नहीं सुना था'। बता दें कि दीपक काजिर ने पवित्र रिश्ता शो में सुशांत के पिता की भूमिका निभाई थी। 
  • सुशांत केस में आज भाजपा सांसद व अभिनेता रवि किशन ने भी अपनी बात कही। रवि किशन ने कहा, 'सीबीआई अब सारी चीजों की बहुत डिटेल से जांच करेगी। जिन लोगों ने इस हत्या को आत्महत्या का रूप दिया है। जो भी रचना रची है, या जो भी है, वो तथ्य बाहर आएंगे। सुशांत की आत्मा को मोक्ष मिलेगा। मैं सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देता हूं।' 
  • भाजपा विधायक व सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज कुमार बबलू  ने भी एक बार फिर सुशांत केस पर अपनी रखी। नीरज ने कहा, 'जिस तरह से सबूत इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं और लोग सामने आकर बोल रहे हैं। एक तरह से सीबीआई पर लोगों का भरोसा जगा है। पड़ोसी महिलाएं बता रही हैं कि लाइट ऑफ थी इन सब बातों से स्पष्ट होता जा रहा है कि आत्महत्या नहीं हत्या थी। 
  • मुझे लगता है कि अब गिरफ्तारी शुरू हो जाएगी। मुझे आशा है कि जो काफी संदिग्ध लोग सामने आ रहे हैं चाहे वो पिठानी हो या संदीप हो इन लोगों की गिरफ्तारी होनी चाहिए।'
  • याद दिला दें कि इससे पहले शनिवार को सीबीआई की टीम सुशांत के बांद्रा स्थित डूप्लेक्स पहुंची थी, जहां क्राइम सीन री-क्रिएट किया गया। इस दौरान 14 जून को सुशांत की मौत वाले दिन उनके घर में मौजूद हाउसकीपर नीरज, दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, दीपेश सावंत से दोबारा बयान लिए गए थे।
  • गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून (2020) को उनके बांद्र स्थित फ्लैट पर मिला था। शुरुआती जांच के बाद ही मुंबई पुलिस ने इस केस को आत्महत्या बता दिया था। लेकिन सुशांत के परिजनों से लेकर उनके फैंस तक, इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं था। ऐसे में अब कई उतार चढ़ाव के बाद ये केस सीबीआई के पास पहुंचा है और जांच जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें