ऋतिक रोशन और सुजैन अलग-अलग हो रहे हैं। हम आपको इनका तलाक होने की पांच वजहें बता रहे हैं।
*इनके तलाक की सबसे बड़ी वजह विदेशी एक्टर और मॉडल बारबारा मोरी हैं। बारबारा मोरी ऋतिक रोशन के साथ काइट्स फिल्म में अभिनय कर चुकी हैं। तभी से इनके बीच अफेयर की अफवाहें आती रहीं। कहा तो यह भी जाता है कि ऋतिक और बारबारा अभी तक मिल-जुल रहे हैं।
पढ़ें, सलमान, शाहरूख और आमिर के लिए कैसा रहेगा 2014
*तलाक की दूसरी बड़ी वजह ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन खान का अर्जुन रामपाल के साथ संबंध होना है। अर्जुन रामपाल के साथ सुजैन की करीबियां इस रिश्ते में दरार पैदा करती रही हैं।
*ऋतिक रोशन की मनमानी भी इस शादी के टूट जाने की वजह बनी। कभी एक समय ऋतिक रोशन और करीना कपूर के अफेयर की अफवाहें थीं। यह दोनों कभी खुशी कभी गम और यादें फिल्म में काम कर चुके हैं। सुजैन के मना करने के बाद ऋतिक ने करीना के साथ काम करने से मना कर दिया था लेकिन अब एक बार फिर ऋतिक रोशन शुद्घि फिल्म में करीना के साथ काम कर रहे हैं।
*तलाक की एक और वजह ऋतिक के करियर में सुजैन को शामिल न करना रहा है। कृष 3 बनने और उसके दौरान हमेशा ही ऋतिक और राकेश रोशन ही लाइम लाइट में रहे हैं। कभी भी सुजैन खान के ऋतिक के करियर को लेकर लाइम लाइट में नहीं रहीं।
*सुजैन खान की ट्यूनिंग अपने सास और ससुर से न होना भी तलाक की एक बड़ी वजह है। ऐसा माना जाता है कि ऋतिक हमेशा ही अपने मां-बाप के ज्यादा करीबी रहे हैं।