फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी 17 साल पुरानी शादी टूट गईः ऋतिक रोशन

Sat, 14 Dec 2013 05:00 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋतिक और उनकी पत्नी ने अलग होने का फैसला ले लिया है। जानिए इस कठिन निर्णय पर क्या बोले ऋतिक रोशन।
विज्ञापन


मीडिया में जारी की गई चिट्ठी में ऋतिक रोशन कहते हैं कि सुजैन ने मुझसे अलग होने और हमारे 17 साल पुराने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। हमारे पूरे परिवार के लिए यह बेहद तनावभरा समय है।

मैं मीडिया से दरख्वास्त करता हूं कि वे हमारी प्राइवेसी में दखल न दें और इसे बनाए रखने में मदद करें। मैं चाहता हूं कि इस बुरी खबर के बावजूद मेरे प्रशंसक निराश न हों और लोगों का शादी की संस्था में विश्वास बना रहे।
विज्ञापन


मुझे शादी की संस्था में पूरा विश्वास है और मैं इसकी तहे दिल से इज्जत करता हूं। एक बार फिर मैं अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मरी सेहत के लिए चिंता और प्रार्थनाएं कीं। मेरा इलाज बिल्कुल सही तरीके से चल रहा है और मैं जल्द ही अपने काम पर लौटूंगा
विज्ञापन


उधर सुजैन के पिता संजय खान ने कहा कि ऋतिक रोशन और सुजैन दोनों ही समझदार हैं। यदि उन्होंने इस संबंध को खत्म करने का फैसला लिया है तो इसके पीछे की वजहें उन्हें बेहतर तरीके से मालूम होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें