फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFI: बाल अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए आईएफएफआई ने UNICEF से मिलाया हाथ, ये पांच फिल्में की जा रही प्रदर्शित

Sun, 26 Nov 2023 06:14 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आईएफएफआई के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि, 'इस साल, यूनिसेफ और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) ने फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों का ध्यान बच्चों के अधिकारों पर केंद्रित करने के लिए हाथ मिलाया है।
विज्ञापन
आईएफएफआई 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस समय 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) की धूम देखने को मिल रही है। इस प्रतिष्ठित समारोह में कई दिग्गजों को सम्मानित किया गया और इसके साथ ही कई फिल्मों को दर्शकों को दिखाया गया। हाल ही में खुलासा किया हुआ कि इस महोत्सव में पांच फिल्मों को प्रदर्शित किया जा रहा है, जिसके लिए यूनिसेफ से सहयोग मिला है। आईएफएफआई प्रवक्ता ने कहा कि ये फिल्में बचपन को आकार देने वाली कुछ कहानियों को दर्शाती हैं और उनके सामाजिक-आर्थिक परिस्तिथियों के बारे में भी दिखाती हैं।

विज्ञापन

सामाजिक मुद्दों के लिए आवाज उठाती हैं ये फिल्में
आईएफएफआई के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि, 'इस साल, यूनिसेफ और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) ने फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों का ध्यान बच्चों के अधिकारों पर केंद्रित करने के लिए हाथ मिलाया है। यह साझेदारी फिल्मों में बच्चों, किशोरों और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के चित्रण पर ध्यान आकर्षित करती है। यह साझेदारी नागरिक समाज को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की भी कोशिश करती है। 
Rani Mukerji: 'किसी को उसकी उम्र से नहीं आंका जाना चाहिए', कलाकार के अभिनय कौशल पर बोलीं रानी मुखर्जी
विज्ञापन


सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की हुई सराहना
यूनिसेफ की कम्यूनिकेशन, एडवोकेसी और पार्टनरशिप की चीफ जाफरीन चौधरी ने कहा कि यूनिसेफ, आईएफएफआई में दूसरे वर्ष के लिए एनएफडीसी का पार्टनर बनकर बहुत खुश है। चुनिंदा फिल्मों के इस पैकेज के साथ हमें उम्मीद है कि यह बाल अधिकारों को मान्यता देने पर एक सकारात्मक चर्चा को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने बच्चों पर और उनके बारे में इन शानदार फिल्मों को बढ़ावा देने और उन्हें शामिल करने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सराहना की।
विज्ञापन

Kiara-Sidharth: कियारा के लिए 'बेस्ट शेफ' बने सिद्धार्थ मल्होत्रा, पत्नी को खुद बनाकर खिलाया 'हेल्दी पिज्जा'

ये फिल्में की जा रही हैं प्रदर्शित
आईएफएफआई में प्रदर्शित होने वाली फिल्मों में 'दामू', राजा सेन द्वारा निर्देशित राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता 'फॉर द सेक ऑफ अवा', ईरानी फिल्म निर्माता मोहसिन सेराजी की   फिल्म 'गांधी एंड कंपनी',  गुजराती फिल्म 'पीकॉक लैमेंट' और एक फारसी फिल्म 'सिगो' है, जिसका निर्देशन अलीरेजा मोहम्मदी रौजबहानी ने किया है।
Dhishoom Dhishoom: 'द आर्चीज' का नया गाना 'ढिशूम ढिशूम' हुआ रिलीज, स्केट्स पर डांस करती दिखीं सुहाना-खुशी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें