ये हैं आगामी फिल्में
रकुलप्रीत सिंह ने साल 2014 में अपने करियर की शुरुआत हिमांश कोहली के अपोजिट फिल्म यारियां से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘अय्यारी, दे दे प्यार दे, शिमला मिर्च, सरदार का ग्रैंडसन जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। उनकी आगामी फिल्मों में उनकी आगामी फिल्मों में 'अटैक', 'मेडे', 'थैंक गॉड', 'डॉक्टर जी' और 'मिशन सिंड्रेला' जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं।
साउथ सिनेमा का बड़ा नाम हैं रकुल प्रीत सिंह
रकुलप्रीत सिंह ने सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि साउथ सिनेमा में भी खूब नाम बनाया है। रकुलप्रीत ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म गिल से की थी। जिसके बाद उन्होंने युवान, किक 2, ब्रूस ली जैसी कई फिल्मों में काम क्या।