कंगना रणौत, जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने कहा विश्वास खो चुकी हूं
दरअसल कंगना का कहना था कि वह दंडाधिकारी की अदालत के प्रति अपना विश्वास पूर्ण रूप से खो चुकी हैं। क्योंकि जब्ब वह जमानती अपराध के मामले में पेश नहीं हो पाईं थी तो उन्हें वारंट जारी कर धमकाया गया था’। जावेद अख्तर ने इस मामले पर अपनी बात रखते हुए कहा, ‘मौजूदा याचिका में जिस चीज का उल्लेख किया गया है वह कंगना को समन भेजने के सात महीने के बाद कोर्ट में पहली बार उठाया गया। उनका उद्देश्य केवल इस मामले को लटकाना है।
कोर्ट ने याचिका की खारिज
इस मामले में जावेद अख्तर ने ये भी कहा कि मजिस्ट्रेट अदालत में चल रही सुनवाई के खिलाफ कई याचिकाएं दायर की, जिसे सेशन कोर्ट और बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। जावेद अख्तर का कहना है कि कंगना ने उच्चतम न्यायालाय में भी याचिका दायर की हैं। हालांकि उनमें कुछ खामिया थीं जिसकी वजह से उन्हें असफल घोषित कर दिया’। इस मामले की अगली सुनवाई 18 अक्तूबर को होनी है। बता दें कि जावेद अख्तर ने पिछले साल नवंबर में अदालत में की गई शिकायत में दावा किया था कि कंगना ने टेलीविजन बातचीत के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक बयान दिया है जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। अपनी शिकायत में अख्तर ने दावा किया कि रनौत ने साक्षात्कार के दौरान पिछले साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत द्वारा कथित आत्महत्या के बाद बॉलीवुड में मौजूद ‘गुट’ का संदर्भ देते हुए उनका नाम घसीटा।