फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'तारक मेहता' से टप्पू की विदाई और हनी सिंह की लाइफ में प्यार की एंट्री, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Wed, 07 Dec 2022 08:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
हनी सिंह-राज अनदकत - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ नया होता रहता है। फिल्मी सितारे कभी अपनी फिल्मों की वजह से तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं। प्रशंसक भी अपने चहेते स्टार्स से जुड़ी हर जानकारी पर नजर रखना चाहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
राज अनादकट - फोटो : सोशल मीडिया
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक ऐसा शो है, जो 14 साल से न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है, बल्कि टीआरपी लिस्ट में भी बना हुआ है। शो के हर किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया है और ऐसे में जब कोई सितारा शो को अलविदा कहकर जाता है, तो दर्शक भी मायूस हो जाते हैं। वहीं, अब फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट ने भी शो को छोड़ दिया है और इस खबर पर मुहर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर लगाई है।
TMKOC: ‘टप्पू’ ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को कहा अलविदा, पोस्ट साझा कर राज अनादकट बोले- मैं वापस आऊंगा...
विज्ञापन

3 of 11
हनी सिंह लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/yoyohoneysingh

रैपर हनी सिंह अक्सर ही अपने गानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन इस बार वह अपनी लेडी लव को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हनी सिंह की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है। शालिनी तलवार से तलाक के बाद रैपर का दिल मॉडल टीना ठडानी पर आया है। हाल ही में एक इवेंट में हनी सिंह को उनकी नई गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया। इवेंट में हनी टीना का हाथ थामे नजर आए। सोशल मीडिया पर हनी सिंह का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Honey Singh: तलाक के बाद इस मॉडल पर आया हनी सिंह का दिल, इवेंट में गर्लफ्रेंड का हाथ थामे आए नजर, वीडियो वायरल

 

4 of 11
विज फिल्म्स की अनटाइटल्ड फिल्म का हुआ एलान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

 

विज फिल्म्स की पंकज त्रिपाठी, संजना सांघी, पार्वती थिरुवोथु, जया अहसन, दिलीप शंकर, परेश पाहुजा, वरुण बुद्धदेव और कई अन्य कलाकार अभिनीत एक अनटाइटल्ड फिल्म का आज एलान हो गया है। इस इंवेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। इस फिल्म की एक दुखी परिवार के एक साथ आने की दिल को छू लेने वाली कहानी है। इस फिल्म की शूटिंग वर्तमान में मुंबई में चल रही है और इसके बाद फिल्म की शूटिंग कोलकाता में की जाएगी। पंकज त्रिपाठी जैसे मंझे हुए कलाकार स्टारर इस फिल्म को अगले साल यानी 2023 में रिलीज करने की योजना है। 
Wiz Films: विज फिल्म्स की अनटाइटल्ड फिल्म का हुआ एलान, पंकज त्रिपाठी और संजना सांघी निभाएंगे मुख्य किरदार

 

विज्ञापन

5 of 11
बड़े मियां छोटे मियां पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर लंबे समय से चर्चा में हैं। नाम सुनकर आपको भी अमिताभ बच्चन और गोविंदा की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' याद आयी होगी लेकिन यहां बताते चलें कि निर्देशक पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि नाम एक जैसा है लेकिन यह उस फिल्म का सीक्वल नहीं है। फिलहाल बता दें कि अब इस फिल्म में एक और नए सितारे की एंट्री हो गई है जो फिल्म में अक्षय और टाइगर को कड़ी टक्कर देता दिखाई देगा।
Bade Miyan Chote Miya: अक्षय की 'बड़े मियां छोटे मियां' में हुई इस सितारे की एंट्री, निभाएगा विलेन का किरदार
विज्ञापन

6 of 11
श्रेया घोषाल-संजय लीला भंसाली-राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्में जितनी शानदार होती हैं, उनका संगीत भी उतना ही जबरदस्त होता है। भंसाली की फिल्मों का म्यूजिक हमेशा लोगों के दिलों में उतरता है। 'गुजारिश' से लेकर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक भंसाली की तमाम फिल्मों को देखते हुए यह अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि संगीत उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है। अब भंसाली ने फैंस को एक जबरदस्त तोहफा दिया है। वह अपने प्रशंसकों के लिए अपनी ऑरिजनल एल्बम 'सुकून' लेकर आए हैं।
Sanjay Leela Bhansali: इंतजार हुआ खत्म! भंसाली की म्यूजिक एल्बम 'सुकून' रिलीज, कहां सुन सकेंगे, जानिए

विज्ञापन

7 of 11
ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल रिलीज हुई रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर और अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने एक बार फिर साबित कर दिया कि लोगों के दिलों में आज भी बॉलीवुड का जलवा बरकरार है। देश के साथ ही विदेश में इस फिल्म ने धमाल मचाया था। बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ने के बाद अब इस फिल्म ने साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ 2' के साथ-साथ कई फिल्मों को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्म के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
Brahmastra: सबसे ज्यादा गूगल की गई फिल्मों में 'ब्रह्मास्त्र' का बोलबाला, 'कश्मीर फाइल्स' और RRR को भी पछाड़ा

8 of 11
मनोज बाजपेयी - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा में तीन दशकों से अधिक की अपनी शानदार यात्रा में कई यादगार किरदार निभाने के बाद, मनोज बाजपेयी अपनी आने वाली कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। आज फिल्म का पोस्टर रिलीज करने के साथ ही मेकर्स ने इसके नाम का खुलासा भी कर दिया है।
Bandaa: मनोज बाजपेयी स्टारर कोर्ट रूम ड्रामा का पहला पोस्टर रिलीज, जबरदस्त है फिल्म का नाम और पंच लाइन

9 of 11
अक्षरा सिंह का नया गाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा का ऐसा नाम है, जिसे सब जानते हैं। सोशल मीडिया अक्षरा की फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है। अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। उनके गाने अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड होते रहते हैं। फैंस उनके गानों पर खूब थिरकते नजर आते हैं। हाल ही में टी-सीरीज ने अक्षरा का नया गाना 'पिया के झुलुफिया' को रिलीज किया है। फैंस को ये गाना भी खूब पसंद आ रहा है।
Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह का नया रोमांटिक गाना 'पिया के झुलुफिया' रिलीज, फैंस को पसंद आ रहा कॉलेज रोमांस

10 of 11
मेट्रो इन दिनों - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जाने माने निर्देशक अनुराग बसु और निर्माता भूषण कुमार एंथोलॉजी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' के लिए एक साथ काम करेंगे। हाल ही में उन्होंने इस बात की घोषणा की है। इस फिल्म में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार शामिल होंगे। गुलशन कुमार और टी सीरीज के साथ मिलकर फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है। इसका संगीत प्रीतम ने दिया है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने किया है।
Metro In Dino: अनुराग बसु और भूषण कुमार लेकर आए एंथोलॉजी 'मेट्रो इन दिनों', फिल्म में लगेगा सितारों का मेला

 

विज्ञापन

11 of 11
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की तबीयत बीते कुछ दिनों ने खराब चल रही है। स्वास्थ्य संबधी समस्याओं के कारण सामंथा फिलहाल फिल्मों की शूटिंग से दूर हैं। अब सामंथा की तबीयत से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। ताजा हेल्थ अपडेट के अनुसार अभिनेत्री रुथ की सेहत में सुधार बताया जा रहा है। साथ ही इस बात की भी जानकारी सामने आई है कि वह कब से फिल्मों की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।
Samantha Heath Update: अब कैसी है सामंथा की तबीयत? जानिए कब से शुरू करेंगी फिल्मों की शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें