पहलवान
लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर सुनील शेट्टी फिल्म पहलवान से वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में सुनील के साथ कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप देखने को मिलेंगे। फिल्म का ट्रेलर देख सभी को सबसे पहले सलमान खान की सुल्तान याद आई थी। हालांकि ट्रेलर को दर्शकों ने भी पसंद किया है। फिल्म में सुनील शेट्टी, पहलवान किच्चा सुदीप के गुरु के अवतार में नजर आने वाले हैं। वहीं इस फिल्म में आकांक्षा सिंह, कबीर सिंह और शरत लोहितस्व भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
सेक्शन 375
पहलवान के अलावा इस ही तारीख को रिलीज हो रही है सेक्शन 375। इस फिल्म में ऋचा चड्ढा और अक्षय खन्ना वकील के किरदार में नजर आएंगे। ट्रेलर में जबरदस्त डायलॉग्स के साथ सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानी नजर आ रही है। फिल्म में जाकिर हुसैन, कुमुद मिश्रा, कुलभूषण खरबंदा और अतुल कुलकर्णी भी खास रोल कर रहे हैं।
ड्रीम गर्ल
कुछ वक्त पहले फिल्म अंधाधुन के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल भी आज रिलीज हो रही है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक महिला का किरदार भी निभाते नजर आएंगे। बता दें कि इससे पहले आयुष्मान फिल्म आर्टिकल 15 के साथ एक और हिट फिल्म अपने खाते में जोड़ चुके हैं।
रेडी ऑर नॉट
फॉक्स सर्चलाइट पिक्चर्स की एक पीरियड सस्पेंस फिल्म रेडी ऑर नॉट आज रिलीज हो रही है। समारा वीविंग की मुख्य भूमिका वाली ये फिल्म एक बहू की कहानी है जो एक रईस परिवार की परंपराओं और संस्कारों के दायरे में आने के बाद एक खतरनाक चक्रव्यूह में फंस जाती है। फिल्म में मार्क ओ ब्रायन भी लीड रोल में हैं और वह समारा के पति के किरदार में दिखाई देंगे।
Chhichhore film poster
- फोटो : file photo
छिछोरे
अगर पहले बताई गई किसी भी फिल्म को आपको देखने का मन नहीं है तो फिर आप छिछोरे भी देख सकते हैं। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा मुख्य कलाकारों के रूप में हैं। फिल्म दोस्ती पर आधारित है जिसमें कॉलेज लाइफ का तड़का भी देखने को मिलेगा। फिल्म को दर्शकों का प्यार और क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यूज मिले हैं। बता दें कि इससे पहले नीतेश दंगल के साथ बड़े पर्दे पर हाजिर हुए थे। आमिर खान स्टारर दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाढ़ दिए थे।
पढ़ें: 'बाहुबली' से 'कृष 3' तक, आप भी देखें बड़ी-बड़ी फिल्मों की छोटी- छोटी गलतियां