फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guneet Monga Wedding: दादी के सामने किया था नाटक, अब असलियत में बॉयफ्रेंड संग शादी करेंगी निर्माता गुनीत मोंगा

Mon, 14 Nov 2022 01:16 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा ने अपने बॉयफ्रेंड सनी कपूर के साथ इसी साल अप्रैल में सगाई की थी और अब वह दिसंबर में उनके साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।
विज्ञापन
सनी कपूर, गुनीत मोंगा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्म निर्माता (जिन्होंने नामांकित और ऑस्कर विजेता प्रस्तुतियों का निर्माण किया है) अपने बॉयफ्रेंड सनी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सिनेमा के इस लवली कपल ने अप्रैल में एक-दूसरे से एक पारिवारिक समारोह में सगाई की थी। हालांकि इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने बॉयफ्रेंड सनी कपूर के साथ उन्होंने अपनी दादी के सामने शादी का नाटक भी किया था। हांलांकि इसके पीछे एक बड़ी वजह थी

विज्ञापन


Movie Release This Week: एक-दो नहीं इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं 21 फिल्में, सिने-प्रेमियों के लिए धमाकेदार होगा

इसलिए किया था दादी के सामने शादी का नाटक
दरअसल गुनीत मोंगा की दादी को कैंसर हो गया था और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी और उनकी इच्छा को पूरा करने के लिए निर्माता गुनीत ने मंगेतर सनी कपूर के साथ सुनियोजित शादी की। इसके कुछ दिनों बाद उनकी दादी चल बसीं। हालांकि कपल को इस बात की खुशी रही कि सुनियोजित ही सही लेकिन वह अपनी दादी की इच्छा को पूरी कर सके।  

गुनीत मोगा के शादी के जश्न की शुरुआत हो चुकी है, दिल्ली में जन्मीं फिल्म निर्माता अब आखिरकार अगले महीने यानी दिसंबर में 11 और 12 तारीख को सनी कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों की शादी मुंबई में होगी लेकिन इसके बाद 16 दिसंबर को दिल्ली में शानदार समारोह रखा जाएगा।
 

Abhishek Pathak Interview: 'अजय देवगन की फिल्में देखकर मैं बना निर्देशक, मूल फिल्म की कहानी में किए ये बदलाव'

विज्ञापन

गुनीत मोंगा कहती हैं कि दादी जी के लिए पूरी शादी को करने के बाद अब हम असलियत में शादी करने जा हैं। मेरा जन्म और पालन पोषण दिल्ली में हुआ है लेकिन मेरी पूरी लाइफ अब मुंबई में है, क्योंकि यह मेरी कर्मभूमि है। मुझे यहां ऐसे दोस्त मिले हैं जो परिवार जैसे हैं। दिल्ली में रिसेप्शन और मुंबई में बाकी सारी वेडिंग सेरेमनी पूरी होगी।

18 साल की उम्र से शादी करना चाहती थीं गुनीत मोंगा
निर्माता गुनीत ने आगे कहा, कि जब मैं 18 साल की थी तब से शादी करना चाहती थी और आखिरकार मैं पिछले साल सनी से डेटिंग एप पर मिली, मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे एक ऐसा परिवार मिला जो इतना प्यार करने वाला है। वह इसके आगे कहती हैं कि 23 साल की उम्र में जब से मैंने अपने माता-पिता को खो दिया है, तब से हमेशा एक बड़ा परिवार बनाने का सपना देखा है और यह सपना सच होने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। गौरतलब है कि निर्माता गुनीत मोंगा के मंगेतर सनी कपूर दिल्ली में एक बिजनेस मैन हैं।
 

Sambhavna Seth: संभावना सेठ ने सजाया था खूबसूरत घर का सपना, ठेकेदार ने लगाया लाखों का चूना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें