दादी नीतू कपूर ने दी आलिया और रणबीर की बेटी के बारे में जानकारी
नीतू कपूर को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जहां पैपराजी ने नीतू कपूर को देखते ही उनसे बच्ची के बारे में पूछा। बातचीत के दौरान पैपराजी ने नीतू कपूर से पूछा कि नीतू जी बच्ची कैसी है अभी? इसपर नीतू कपूर ने जवाब दिया कि 'वह बहुत अच्छी है, एकदम फर्स्ट क्लास।' इस दौरान उनके चेहरे पर अलग ही खुशी नजर आ रही थी।
6 नवंबर को माता-पिता बनें हैं रणबीर आलिया
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बीते रविवार, 6 नवंबर को बेटी का स्वागत किया। जिसकी जानकारी कपल ने खुद सोशल मीडिया के जरिए भी साझा की थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। बात करें वर्क फ्रंट की तो आलिया के हाथ में करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है'। इसके अलावा वह फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वहीं रणबीर कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में 'एनिमल' और लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म है।