फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोले तो फिल्म शूटिंग का 'उत्तम प्रदेश'

Thu, 25 Aug 2016 03:04 PM IST
अमित कर्ण/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश हाल के बरसों में  फ‌िल्मकारों की प्राथमिकता सूची में सबसे ऊंचे पायदान पर पहुंच गया है। बीते तीन बरसों में वहां फ‌िल्म शूटिंग की तादाद हाफ सेंचुरी के आंकड़े को भी पार कर चुकी है। अब जेम्स बांड सीरिज की  फ‌िल्में बना चुके लोग और ईरान के प्रख्यात फिल्मकार माजिद मजीदी समेत आधा दर्जन विदेशी निर्माता-निर्देशक वहां अपनी  फ‌िल्में शूट करने वाले हैं।
विज्ञापन


इन दिनों वहां अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी2 शूट हो रही है, जबकि कुछ महीनों पहले सुल्तान का मेजर सीक्वेंस वहां के मुजफ्फरनगर इलाके में शूट हुआ था। बोनी कपूर के शब्दों में यूपी  फ‌िल्म शूटिंग का उत्तम प्रदेश बन चुका है। उनके बेटे की  फिल्म तेवर की शूटिंग वहीं हुई थी।  खुद सलमान खान ने ‘सुल्तान’ की शूट बाद प्रशासन व सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम की ट्वीटर पर खुल कर तारीफ की थी।
‌फ‌िल्मकार सुधीर मिश्रा के शब्दों में, यूपी के दूर-दराज के इलाकों में भी अब सुरक्षा से संबंधित कोई समस्या नहीं है। आगरा, मथुरा, फैजाबाद, अवध, बाहरी लखनऊ सरीखे आदि इलाकों में भी हम बेखौफ शूटिंग कर लेते हैं। मेरी अभिने‌त्रियां वहां रात को घूमती थीं, पर कभी किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला। सच कहूं तो उससे अधिक दिक्कत दिल्ली-हरियाणा के सीमावर्ती इलाकों में है। कई फिल्मकारों को वहां से शूटिंग किए बगैर पैकअप करना पड़ा। अच्छी बात यह है कि इटावा आदि के दुर्गम इलाकों को शूटिंग स्पॉट के तौर पर डेवलप किया जा रहा है। इससे रोजगार व पर्यटन दोनों की चौतरफा बेहतरी हो रही है।
विज्ञापन

तीन साल में हुई 50 फिल्मों की शूटिंग

उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के सदस्‍य विशाल कपूर बताते हैं, ‘ =नई फिल्म नीति को लागू किए ढाई से तीन साल हुए हैं। तब से लेकर अब तक तकरीबन 50 से ज्यादा हिंदी, भोजपुरी व अन्य भाषाओं की फिल्में यहां शूट हुई हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ‘मेक योर फिल्म इन यूपी’ का संदेश तो इस बार प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल तक गया है।

यकीन मानिए अब तक 150 से ज्यादा फिल्मकारों ने हमारे प्रदेश में शूटिंग करने की इच्छा जताई है। इतना ही नहीं अमेरिका, ब्रिटेन, नीदरलैंड के नामी निर्माताओं ने हमारी फिल्म नीति की काफी तारीफ की। खास तौर पर कान फ‌िल्म फेस्टिवल के दौरान लुईस स्मिथ, क्रिस्टोफर मार्टिन रॉबर्ट आदि इंडियन पैवेलियन में आकर हम लोगों से काफी कुछ डिसकस किया।
विज्ञापन

एक ही राज्य में मिल जाता है मिनी इंडिया

सुल्तान में सलमान खान के जिगरी दोस्त की भूमिका निभा चुके अनंत विढाट के मुताबिक, ‘हमने फ‌िल्म का ओपनिंग सीक्वेंस ही मुजफ्फरनगर में शूट किया था। जब सु्ल्तान जल निगम के दफ्तर के आगे गड्ढे में फंसे ट्रैक्टर को हाथों से खींच बाहर निकालता है। एक तो प्रदेश की  फिल्म नीति बड़ी अच्छी है। दूसरी बात यह कि वहां का लैंडस्केप कमाल का है।

विशाल व विविध होने की वजह से एक ही राज्य में हमें मिनी इंडिया मिल जाता है। भारत तो वहां बसता है ही। हम  फिल्म की शूटिंग की खातिर वहां कई दिन रुके। कभी कोई दिक्कत नहीं हुई। अखिलेश सरकार ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए थे ही। 

रांझणा में कुंदन बने धनुष के शब्दों में, ‘मैंने बनारस  के बारे में सिर्फ सुना था। रांझणा की शूटिंग से पहले तैयारी के लिए जब मैं बनारस के घाट व मंदिरों में गया तो अलौकिक ऊर्जा की अनुभूति हुई। इससे मुझे कुंदन के कैरेक्टर स्किन में जाने में सहूलियत हुई। अगर हमने बनारस के लाइव लोकेशनों की जगह कहीं और शूटिंग की हुई होती तो शायद कुंदन की नैचुरल परफॉरमेंस निकल पानी मु‌श्किल होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें