फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prathyusha Garimela: फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गरिमेला की मौत, बेडरूम में मिला कार्बन मोनोऑक्साइड का सिलेंडर

Sat, 11 Jun 2022 07:36 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जानी-मानी फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गरिमेला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव पुलिस को बंजारा हिल्स में आवास में मिला है।  
विज्ञापन
फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गरिमेला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गरिमेला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह बंजारा हिल्स में अपने आवास पर मृत पाई गईं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने जानकारी दी है कि डिजाइनर के बेडरूम से कार्बन मोनोऑक्साइड भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा संदिग्ध मौत की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

बाथरूम में मिला शव
35 वर्षीय फैशन डिजाइनर प्रत्युषा बंजारा हिल्स थाना क्षेत्र के फिल्म नगर स्थित एक मकान में रहती थी। जानकारी के मुताबिक, जब शनिवार दोपहर जब उन्होंने सिक्योरिटी चेक का कोई जवाब नहीं दिया तो उनके गार्ड्स ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां डिजाइनर का शव बाथरूम में पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन



खुद के नाम से बनाया था ब्रांड
प्रत्युषा का खुद का फैशन लेबल 'प्रत्युषा गरिमेला' के नाम से कपड़ों का ब्रांड है। जिसका फ्लैगशिप स्टोर हैदराबाद, मुंबई में है। इसके अलावा डिजाइनर इंस्टाग्राम के जरिए भी अपने डिजाइन्स साझा करती थीं। इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में उनके डिजाइन किए गए ज्यादातर आउटफिट भारतीय स्टाइल में होते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें