मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहिद कपूर और अमन गिल एकबार फिर एक अन्य प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं। यह फिल्म असल जिंदगी की किसी कहानी पर आधारित होगी। इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने प्री-प्रोडक्शन पर काम करना शुरू कर दिया है। फिलहाल तो फिल्म से जुड़ी सिर्फ इतनी ही जानकारी सामने आ पाई है। अभी इस बारे में न तो शाहिद कपूर ने कुछ कहा और न ही मेकर्स ने।
इसे भी पढ़ें- Pathaan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी पठान की रफ्तार, 20वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
इस फिल्म के अलावा शाहिद कपूर की वेब सीरीज की फर्जी की बात करें तो इसमें शाहिद के अलावा विजय सेतुपति भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। इस सीरीज में शाहिद नकली नोटों के आर्टिस्ट बने हैं और उनका मुकाबला विजय सेतुपति के साथ हो रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं इस सीरीज से द फैमिली मैन का भी कनेक्शन सामने आया है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि द फैमिली मैन का सीजन 3 भी इसी साल रिलीज हो सकता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर के पास पाइपलाइन में अली अब्बास जफर की ब्लडी डैडी भी है। बता दें कि ब्लडी डैडी 2011 की फ्रांसीसी फिल्म 'निट ब्लैंच' (स्लीपलेस नाइट) का ऑफिशियल अडैप्शन है। एक इंटरव्यू के दौरान अली अब्बास ने कहा था कि अपने करियर में पहली बार शाहिद को एक अलग तरह की एक्शन शैली में देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित हैं।