सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी ने दोनों के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि यह तब शुरू हुआ जब उनका जन्म भी नहीं हुआ था। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह बड़ी हो रही थीं तब उन्हें इस बारे में पता चला था। अपने पिता के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो उन्होंने कई साल पहले किया है उस बात के लिए उन्हें सूली पर नहीं चढ़ाया जा सकता। एक्ट्रेस के मुताबिक हर किसी का अतीत होता है, उनके पिता का भी अतीत है। वहीं, जब इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि उनका चेहरा रीना से बहुत ज्यादा मेल खाता है। इस पर सोनाक्षी ने कहा कि मेरी शक्ल मेरी मां पूनम सिन्हा से मिलती है। उन्होंने दोनों के बीच समानता वाली बात को सिरे से खारिज कर दिया।
Kangana Ranaut: कंगना की पोस्ट पर भड़कीं नवाजुद्दीन की भाभी, कहा- बात निकली है तो फिर दूर तलक जाएगी
बता दें कि ऐसा ही सवाल एक इंटरव्यू के दौरान रीना रॉय से भी पूछा गया था, तब उन्होंने इसे महज एक इत्तेफाक बताया था। उन्होंने कहा था कि कभी-कभी ऐसा हो जाता है। साथ ही, उन्होंने अपनी मां और जितेंद्र की मां का उदाहरण देते हुए कहा था कि देखने में लगता है कि दोनों जुड़वा बहन हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी हाल ही में डबल एक्सल में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी भी थीं। हालांकि यह फिल्म लोगों को खास प्रभावित न कर सकी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।
Shilpa Kareena: सिड कियारा के रिसेप्शन में शिल्पा-करीना की टक्कर, एक-दूसरे को देख दोनों ने ऐसे किया रिएक्ट