भुवन अरोड़ा ने शाहिद कपूर की डेब्यू ओटीटी सीरीज ‘फर्जी’ में फिरोज का किरदार निभाया था। ‘फर्जी’ इस साल की सबसे पसंदीदा सीरीज में से एक रही। इस सीरीज से भुवन को भी काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही ‘मिर्जापुर 3’ में नजर आ सकते हैं। इन खबरों ने सुर्खियां तब बटोरीं, जब खुद भुवन ने एक पोस्ट शेयर किया।
भुवन अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ‘मिर्जापुर’ के गुड्डू भैय्या उर्फ अली फजल के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों सेल्फी के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ भुवन ने कैप्शन में लिखा, 'गुड्डू भैय्या बोले हैं ट्रेन पकड़कर मिर्जापुर आ जाओ... पूरा प्रोटेक्शन मिलेगा!!! हैशटैग मिर्जापुर फर्जी से मिलते हुए'। भुवन के इस पोस्ट से लगता है कि वह अब एक्शन थ्रिलर सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ में नजर आएंगे।

‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी साल ही ये ओटीटी पर आ सकती है। एक बार फिर कालीन भैय्या, गुड्डू भैया जैसे किरदार एक साथ मिलकर धमाल मचाएंगे।
यह भी पढ़ें: 'लेडी गागा की सस्ती कॉपी...', रिवीलिंग ड्रेस पहनने पर ट्रोल हुईं नेहा भसीन