फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: कार्तिक-करण के बीच खत्म हुआ मनमुटाव! साथ हुए स्पॉट, यूजर्स ने पूछा- कब आ रही दोस्ताना 2?

Mon, 10 Apr 2023 09:28 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन और करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और फिल्ममेकर करन जौहर के बीच बीते काफी समय से अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच कार्तिक आर्यन ने धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म दोस्ताना 2 से भी खुद को अलग कर लिया था। जिसके साथ ही फिल्म भी ठंडे बस्ते में चली गई थी। कार्तिक आर्यन ने आउटसाइडर होने के बावजूद अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड मैं एक नयी पहचान बना ली है। बीते साल जब बड़े बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में पिट रही थी दल, तब कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन
Trending Videos

कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
इसी बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन और फिल्ममेकर करण जौहर एक साथ दोबारा काम करते नजर आने वाले हैं। दोनों हाल ही में एक मीटिंग के बाद साथ नजर आए हैं। हो सकता है कि फिल्म दोस्ताना 2 को लेकर ही दोनों के बीच बातचीत हुई हो।

करण जौहर - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर करण जौहर और कार्तिक आर्यन की कुछ फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही एक वायरल वीडियो में दोनों एक ही बिल्डिंग से निकलते हुए नजर आ रहे है। कार्तिक आर्यन और करण जौहर के इस वायरल वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस यह उम्मीद जाता रहे हैं कि दोनों के बीच गिले शिकवे दूर हो गये हैं, और एक बार फिर साथ काम करने वाले हैं।
 

कार्तिक आर्यन और करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो पर फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'लगता है बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है।' वहीं कुछ यूजर्स ने दोस्ताना 2 के बनने की बात कही है। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो देखने के बाद फैंस को उम्मीद है की दोनों के बीच कोल्ड वॉर अब समाप्त हो गया है।

यह भी पढ़ें: 'टाइगर वर्सेज पठान' में कौन होगा विलेन, दीपिका और कटरीना भी मिलाएंगी हाथ?
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि अभिनेता करण जौहर धर्मा प्रोडक्शन ने दोस्ताना 2 की 2019 में घोषणा की थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की भी अहम भूमिका थी। हालांकि, कहा जाता है कि कार्तिक का अनप्रोफेशनल बिहेवियर करण जौहर को पसंद नहीं आया। इसके चलते दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई। अब कहा जा रहा है कि दोनों के बीच रिश्ते सामान्य हो गए हैं और दोनों जल्द काम साथ कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:  सिनेमाई जगत में बनाई खास पहचान, अपने हुनर से इंडस्ट्री को किया कायल, कुछ ऐसे थे शोमू मुखर्जी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें