फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farm Laws Withdrawn: किसानों के लिए खुश हुए सोनू सूद, कहा-जय जवान जय किसान

Fri, 19 Nov 2021 07:25 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन करते हुए एक साल से विवादों में घिरे तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी है। जिसके बाद किसानों के साथ साथ बॉलीवुड में भी खुशी की लहर है। तमाम एक्टर्स सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों की जीत पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने किसानों के लिए बड़ी बात कही हैं।
विज्ञापन


सोनू सूद ने सबसे पहले अपने ट्विटर आकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा 'किसान वापिस अपने खेतों में आयेंगे, देश के खेत फिर से लहराएंगे। धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, इस ऐतिहासिक फैसले से किसानों का प्रकाश पूरब और भी ऐतिहासिक हो गया। जय जवान जय किसान।'


इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वह अनाज मंडी में नजर आ रहे हैं और बासमती चावल के बारे में बता रहे हैं। उनके आस पास सभी अनाज मंडी के लोग उन्हें देखकर बेहद खुश हैं। इस वीडियो के साथ ही सोनू सूद ने लिखा हैं 'जय जवान जय किसान'
विज्ञापन



सोनू सूद को पहले भी किसानों के हक में बोलते देखा गया है। वह लॉकडाउन से ही लोगों की निस्वार्थ सेवा करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में जब देशभर के किसानों को उनका हक मिला तो उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाइयां दी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें