फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी हत्याकांड पर फरहान अख्तर ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के दादरी में गाय का मांस घर में रखे होने की अफवाह पर भीड़ ने 50 साल के इखलाक को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के बाद देशभर में इस घटना की निंदा हो रही है। विदेशों में भी इस पर खूब चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने भी इस निंदा की घटना की है। अपने फेसबुक पेज पर फरहान अख्तर ने कहा कि वो इस घटना की निंदा करते हैं। उन्होने कहा कि भारत जैसे देश में इस तरह की घटना शर्मनाक हैं।

फरहान अख्तर ने कहा कि गांधी जी के आदर्शों को इस तरह की वारदात से धक्का लगा है। उन्होने कहा कि इस तरह अगर भीड़ फैसला करेगी तो ये देश के भविष्य के लिए बुरा संकेत होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हमले में जख्मी बेटे के लिए की दुआ

गांधी जयंती पर अपनी फेसबुक वॉल पर फरहान ने इखलाक की मौत पर दुख के साथ हमले में बुरी तरह जख्मी उसके बेटे दानिश की सेहत के लिए दुआ भी की। फरहान ने कहा कि इस दर्दनाक हादसे से इखलाक की मां, बीवी और बच्चों के लिए निकलना मुश्किल होगा।

फरहान अख्तर मैन अगेंस्ट रेप एंड डिस्क्रिमिनेशन ऑफ वूमन (एमएआरडी) नाम से एनजीओ भी चलाते हैं। फरहान अख्तर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर और शबाना आजमी के बेटे हैं। वो दिल चाहता है और लक्ष्य जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। फरहान 'भाग मिल्खा भाग' में धावक मिल्खा का किरदार भी निभा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें