फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर के तमिल डेब्यू की राह तक रहे फैंस को झटका, राघव लॉरेंस ने निकाल दी गुब्बारे की हवा

Sun, 09 Jun 2024 07:37 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बीते दिनों ये खबरें तेजी से फैली थीं कि 'कंचना 4' के लिए अभिनेत्री मृणाल ठाकुर से संपर्क किया गया है। अब इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए इस फ्रेंचाइजी के अभिनेता सह निर्देशक राघव लॉरेंस ने सच्चाई बताई है।
विज्ञापन
मृणाल ठाकुर-राघव लॉरेंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मृणाल ठाकुर को लेकर बीते दिन एक खबर सामने आई जिसने उनके फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया। रिपोर्ट थी कि हिंदी, मलयालम और तेलुगु के बाद अब वह अपने तमिल डेब्यू के लिए कमर कस रही हैं। रिपोर्ट में तो ये भी दावा किया गया था कि अभिनेत्री राघव लॉरेंस की फिल्म 'कंचना 4' का हिस्सा हो सकती हैं। हालांकि, अब इन अफवाहों पर खुद अभिनेता निर्देशक राघव लॉरेंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिससे अभिनेत्री के फैंस को तगड़ा झटका लगना लाजमी है। 

मृणाल ठाकुर को लेकर उठी अफवाह

बीते दिनों ये खबर तेजी से फैल रही थी कि हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'कंचना' के चौथे भाग के लिए मृणाल से संपर्क किया गया है। हालांकि, ये सारी खबरें अफवाह साबित हुई हैं। इस फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा रहे अभिनेता और निर्देशक राघरव लॉरेंस ने खुद इस पर जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट कर 'कंचना 4' की कास्टिंग से जुड़ी सभी खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने लिखा, 'नमस्कार दोस्तों और प्रशंसकों, कंचना 4 की कास्टिंग के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही सभी जानकारी सिर्फ अफवाहें हैं। राघवेंद्र प्रोडक्शन के जरिए आधिकारिक घोषणा की जाएगी।'

विज्ञापन


Kailash Kher: कैलाश खेर ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी बधाई, बोले - देश की जनता ने तीसरी बार सशक्त सरकार को चुना

हॉरर कॉमेडी फ्रैंचाइजी है 'कंचना'

राघव लॉरेंस की 'कंचना' फ्रेंचाइजी पिछले कुछ सालों में व्यावसायिक रूप से काफी सफल रही है। इसकी हर फिल्म में हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का देखने को मिला है। 'कंचना' तमिल भाषा की बेहद सफल हॉरर कॉमेडी फ्रैंचाइजी है। 'कंचना' को 'मुनि' के नाम से भी जाना जाता है। 'मुनि' साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राघव लॉरेंस, सरथकुमार, लक्ष्मी राय आदि कलाकार नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


PM Modi Swearing in ceremony: रजनीकांत से लेकर शाहरुख तक, मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के साक्षी बने ये सितारे

'कंचना 4' पर टिकीं सबकी नजरें

'मुनि' के बाद इस का अगला भाग 'मुनि 2' साल 2011 में रिलीज हुआ था। इसे 'कंचना 2' के नाम से भी जाना जाता है, जिसके बाद इस फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी 'कंचना 3' साल 2019 में रिलीज हुई थी, जिसने 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी। अब निर्माता इसके अगले भाग यानी 'कंचना 4' के लिए कमर कस रहे हैं, जिससे जुड़ने वाले सितारों के नाम का अभी अधिकारिक एलान होना बाकी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें