फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैटरीना कैफ के फैंस की इस हरकत से क्यों छटपटाईं नरगिस फाखरी?

Sat, 01 Jul 2017 06:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
नर्गिस फखरी
विज्ञापन
अक्सर पब्लिक प्लेस में सेलिब्रिटी को देख कर फैंस उनका ऑटोग्राफ, फोटोज और सेल्फी लेने के लिए उत्साहित रहते हैं। ऐसा ही हाल ही में कुछ नरगिस फाखरी के साथ भी हुआ। पब्लिक प्लेस में नर्सिंग के साथ फोटो लेने के लिए फैंस काफी उत्साहित थे लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे नरगिस को बुरा तो लगा और गुस्सा भी आया।
विज्ञापन


दरअसल, उन्हें एक शख्स ने कैटरीना समझ फोटो लेने की खवाहिश जताई। उस शख्स ने नरगिस से कहा  'कैटरीना क्या मैं आपके साथ एक फोटो ले सकता हूं?' इस पर पहले तो नरगिस चौंक गई फिर वो बोलीं धन्यवाद लेकिन मैं कैटरीना कैफ नहीं हूं। इस पर उस शख्स ने कहा 'ओह कोई बात नहीं मैं आपके साथ ही फोटो ले लेता हूं क्योंकि आप भी उनकी तरह दिखतीं हैं।' नरगिस ने इस घटना की जानकारी ट्विटर पर दी है। 
  A man just said hi Katrina can I take a pic. I said thanks but I'm not her. He said oh ok I'll take a pic of u anyway cuz u look like her. 😂 — Nargis (@NargisFakhri) July 1, 2017
विज्ञापन



नरगिस ने ट्वीट के जरिए कहा कि कितनी मजेदार बात है कि लोग आपको जाने बिना ही मना करने के बाद भी आपके साथ फोटो लेने के लिए तैयार रहते हैं। कितने अजीबो गरीब लोग हैं। 
  amazing how people just go ahead & take a picture of u not knowing who u are,😳 even when u say no, they do it anyway. So weird 😳🤦🏻‍♀️🤦🏻‍♀️ — Nargis (@NargisFakhri) July 1, 2017
Humans 😳🤦🏻‍♀️🤔🤔🤔😂 — Nargis (@NargisFakhri) July 1, 2017


नरगिस के इन ट्वीट्स को देखते उनके गुस्से का अंदाजा लगाया जा सकता है। उनके ये ट्वीट करते ही फैंस ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया। नरगिस का गुस्सा शांत करने के लिए उन्होंने कहा कि नगरिस और कैटरीना एक जैसी दिखतीं हैं। ये सुनने के बाद नगरिस का गुस्सा थोड़ा शांत हुआ।

इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, जी हां भूरे बाल, भूरी आंखे, गोरा रंग और लंबाई को देखते हुए कोई भी धोखा खा सकता है। ये मेरे लिए कॉमप्लिमेंट है कि मुझे कैटरीना कैफ से कंपेयर किया जा रहा है। नरगिस के साथ हुई इस घटना पर रितेश देशमुख सहित कुछ बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस पर ट्वीट किए।  
  Yeah,brown hair,brown eyes,fair skin &tall..easily can b mistaken.it's a compliment. Nothing better than being mistaken 4a beautiful woman❤️ — Nargis (@NargisFakhri) July 1, 2017 😂😂😂😂 welcome to India— Riteish Deshmukh (@Riteishd) July 1, 2017
विज्ञापन


🤦🏻‍♀️🤦🏻‍♀️🤦🏻‍♀️🤦🏻‍♀️— Lauren Gottlieb (@LaurenGottlieb) July 1, 2017

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें