विनोद खन्ना के निधन के बाद पहली बार उनके बेटे अक्षय खन्ना मीडिया से रूबरू हुए। हालांकि अक्षय का मानना है कि अपने पिता के साथ यादों को साझा करना उनके लिए अभी काफी मुश्किल है।
इसके साथ ही अक्षय ने ये भी बताया कि उन्होंने अपने पिता को कभी एक फेमस कलाकार के रूप में नहीं देखा। अक्षय खन्ना ने अपने पिता को याद करते हुए कहा, "अब जब वो हमारे साथ नहीं हैं तो मैं उन्हें एक कलाकार के रूप में भी याद करता हूं क्योंकि मैंने पहले उन्हें कभी एक कलाकार के रूप में नहीं देखा।"
अक्षय खन्ना जल्द ही दो फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने बातचीत में कहा, "जब वो हमारे साथ थे तो मैंने उन्हें सिर्फ अपने पिता के रूप में देखा था लेकिन अब उनके जाने के बाद मैं उन्हें एक फेमस स्टार के रूप में देख रहा हूं। खैर, अब हम उन्हे खो दिया है तो उनकी यादो के बारे में बात करने के लिए मुझे थोड़ा वक्त चाहिए।"
आपको बता दें कि 27 अप्रैल को विनोद खन्ना ने कैंसर से लड़ते हुए आखिरी सांस ली थी।