ऐसे तैयार किया पूरा सेटअप
इस आर्ट इंस्टॉलेशन में टाइगर फ्रैंचाइजी के तत्वों को शामिल किया गया। मिनिएचर, कॉस्ट्यूम्स, फिल्म रिकॉर्ड्स और रील्स आदि का इस्तेमाल करके इस इल्यूजन आर्ट इंस्टॉलेशन को बनाया गया। कथित तौर पर यह इसे संजू निवांगुने नाम के सलमान खान के प्रशंसक ने तैयार किया है। सलमान खान भी इस कलाकार का हुनर देखकर दंग रह गए और खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं सके।
सलमान खान ने की तारीफ
वीडियो में अभिनेता को कलाकार की प्रशंसा करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि यह फिल्म एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है की अगली कड़ी है। फिल्म में प्रशंसक इमरान हाशमी को एक खलनायक की भूमिका निभाते हुए देखेंगे। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का पहला गाना लेके प्रभु का नाम हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है।