फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sangeeth Sivan: मशहूर फिल्मकार संगीत सिवन का निधन, इन फिल्मों का किया था निर्देशन

Wed, 08 May 2024 06:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर निर्देशक-छायाकार संगीत सिवन का एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। मलयालम  के अलावा उन्होंने कई हिंदी फिल्मों का भी निर्देशन किया था
विज्ञापन
संगीत सिवन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम और हिंदी सिनेमा के जाने माने निर्देशक-छायाकार संगीत सिवन का बुधवार को निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी मौत कैसे हुई फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन

Release Date: बाप-बेटी के रिश्तों पर फिर घूमा सुजीत सरकार का कैमरा, इस दिन रिलीज होगी अभिषेक की नई फिल्म

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे संगीत सिवन
उनकी दूसरी फिल्म योद्धा थी, जिसमें सुपरस्टार मोहनलाल नजर आए थे। इस फिल्म की गिनती मलयालम सिनेमा की शानदार फिल्मों में होती है। निर्देशन और छायांकन के अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों की स्क्रिप्ट भी लिखी थी। बतौर निर्देशक, भ्रम उनका आखिरी हिंदी भाषा में बना प्रोजेक्ट था। करियर के शुरुआती दौर में ही उन्होंने मुंबई का रुख कर लिया था। वे छायाकार संतोष सिवन और निर्माता-निर्देशक सिवन के बड़े भाई थे। संजीव ने हाल ही में'ओझुकी ओझुकी ओझुकी' नाम की फिल्म बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों का किया निर्देशन
संगीत ने पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से फिल्म एप्रिसिएशन कोर्स किया था। वे मलयालम फिल्म निर्माता पद्मराजन और भारतन से भी काफी प्रभावित थे। मलयालम के अलावा वे कई हिंदी फिल्मों का भी निर्देशन कर चुके थे। साल 1998 में आई सनी देओल की फिल्म जोर उन्होंने ही बनाई थी। इसके बाद उन्होंने चुरा लिया है तुमने, क्या कूल हैं हम, अपना सपना मनी-मनी, एक, क्लिक जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। यमला पगला दीवाना 2 जैसी कॉमेडी फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। फिल्म में सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।
Actors played Coolie on screen: पर्दे पर कुली बन नजर आ चुके हैं ये सितारे, एक के साथ हुआ था जानलेवा हादसा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें