फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prasad Bidapa: फैशन कंसलटेंट प्रसाद बिदापा के बेटे एडम बेंगलुरु में गिरफ्तार, नशे में गाड़ी चलाने का है आरोप

Fri, 27 Oct 2023 05:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फैशन कंसलटेंट प्रसाद बिदापा के बेटे एडम बिदापा को बेंगलुरु पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर शराब के नशे में लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप है।
विज्ञापन
एडम बिदापा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई इवेंट्स को कॉरियोग्राफर करने वाले मशहूर फैशन स्टाइलिस्ट प्रसाद बिदापा इस समय मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। वजह वह खुद नहीं बल्कि उनके बेटे एडम बिदापा है। दरअसल, प्रसाद बिदापा के बेटे एडम बिदापा को बुधवार को बेंगलुरु पुलिस ने शराब के नशे में लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं एडम ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी के साथ भी बदतमीजी की और उस पर  धार्मिक टिप्पणी भी की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

नशे में गाड़ी चलाने और गाली-गलौच करने का लगा आरोप
फैशन कंसलटेंट प्रसाद बिदापा के बेटे एडम बिदापा को बेंगलुरु पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर शराब के नशे में लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप है। यह घटना डोड्डाबल्लापुर मेन रोड पर येलहनका न्यू टाउन में रेल व्हील फैक्ट्री के पास हुई। एडम पर एक छात्र राहुल उन्नीकृष्णन की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया था, जिसने उन पर लापरवाही से गाड़ी चलाने, बार-बार हॉर्न बजाने, गाली देने और धमकी देने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा कि एडम ने उनकी कार को लगभग टक्कर मार दी थी।

पुलिस पर की धार्मिक टिप्पणी
राहुल द्वारा पुलिस में की गई शिकायत के बाद जब मौके पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने एडम से पूछताछ की तो वह उनसे भी लड़ने लगे। पुलिस के साथ हुई इस बहस में एडम ने मुस्लिम होने के कारण एक पुलिसकर्मी पर धार्मिक टिप्पणी भी कर दी। इस घटना के वायरल वीडियो में एडम को कहते सुना जा सकता है, 'घोष पाशा, एक मुस्लिम, मुसलमान ना...' और क्लिप 'थू, मुझे मत छुओ' कहने के साथ खत्म हुई।
विज्ञापन

Tiger 3: 'टाइगर 3' के टॉवल फाइटिंग सीक्वेंस पर मिशेल ली ने किए चौंकाने वाले खुलासे, कटरीना की जमकर की तारीफ
विज्ञापन


इन धाराओं के तहत केस हुआ दर्ज
बेंगलुरु पुलिस ने एडम के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 (सार्वजनिक रास्ते पर लापरवाही से गाड़ी चलाना या वाहन चलाना), 341 (गलत तरीके से रोकना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया। बता दें, मार्च 2022 में, एडम को अभिनेत्री संजना गलरानी को अपमानजनक और अश्लील टेक्स्ट भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
Koffee With Karan: क्रिकेटर्स को शो में बुलाने की बात से घबराए करण जौहर, बताया किस बात से लगता है डर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें