धनुष. ऐश्वर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
धनुष ने एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या संग अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, ‘मेरी फिल्म 'काढाल कोंडे का पहला शो था। हम पूरे परिवार के साथ फिल्म देखने गये थे। इंटरवल तक, हम एक-दूसरे से गले मिल रहे थे क्योंकि हम जान गए थे कि यह फिल्म हिट होने वाली है। जब फिल्म खत्म हो गई तो सिनेमा मालिक ने हमें रजनीकांत सर की बेटियों ऐश्वर्या और सौंदर्या से मिलवाया। हमने बस एक-दूसरे से हाय कहा और चले गए। अगले दिन, ऐश्वर्या ने मुझे एक बुके भेजा और कहा, गुड वर्क। टच में बने रहें। मैंने उस बात को बहुत सीरियसली लिया।’