फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faizan Ansari: जय भानुशाली पर भड़के फैजान अंसारी ने दी चेतावनी, कहा- वीडियो डिलीट कर मांगें माफी

Sun, 01 Oct 2023 11:23 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत के सितारे अपनी लाइफस्टाइल, फैशन और एक्टिविटी को लेकर फैंस की जितनी तारीफें बटोरते हैं। उतना ही उन्हें उनकी एक चूक के लिए ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
फैजान अंसारी और जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोरंजन जगत के सितारे अपनी लाइफस्टाइल, फैशन और एक्टिविटी को लेकर फैंस की जितनी तारीफें बटोरते हैं। उतना ही उन्हें उनकी एक चूक के लिए ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है। बीते दिनों फेमस एक्टर और होस्ट जय भानुशाली ने एक वीडियो शेयर किया था। जो कि राखी सावंत और फैजान अंसारी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का था। इसमें फैजान बोलते-बोलते अचानक से रो पड़े थे। इसे देखने के बाद एक्टर की हंसी छूट गई थी। फैन्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। मगर ये सब फैजान अंसारी को पसंद नहीं आया। उन्होंने एक्टर से माफी मांगने और उस पोस्ट को डिलीट करने के लिए कहा है। साथ ही धमकी दी है कि अगर वो ऐसा नहीं करते हैं, तो वह उनके खिलाफ मानहानि का केस कर देंगे।

विज्ञापन

मीडिया से बात करते हुए फैजान अंसारी ने बताया कि जय भानुशाली ने वीडियो पर जिस तरह से रिएक्ट किया, वह उन्हें पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा, 'देखिए जय भानुशाली तो इतना बड़ा नाम नहीं है। वो एंकरिंग करता है तो, एंकरिंग में भी वो मनीष पॉल तक नहीं बन पाया। बॉलीवुड में उसकी कोई पहचान नहीं है। फिर भी अगर वो अपने पेज में डाल के, राखी सावंत या फैजान अंसारी को इस्तेमाल करके अरबों व्यूज दे दिए हैं, तो हमारी उसको वॉर्निंग है कि वो तुरंत पोस्ट डिलीट करें, माफी मांगें, नहीं तो हम मानहानि का केस करने जा रहे हैं जय भानुशाली पर, 10 दिनों के अंदर।'

जय भानुशाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
बता दें कि, वीडियो में फैजान अंसारी और राखी सावंत प्रेस कॉन्फ्रेंस में साथ बैठे हैं। जो कि आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ रखी गई थी। इस दौरान फैजान बोलते-बोलते रोने लग जाते हैं। इस पर उन्होंने मीडिया को सफाई दी, 'मुझे एकदम से रोना इसलिए आया था क्योंकि मेरे पैसे इसमें फस गए हैं तो मुझे समझ में नहीं आया… मुझे ये लग रहा था… एक उम्मीद दिख रही थी, आप जानते हैं इतने सब मीडिया थे, इतनी बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस थी, मुझे उम्मीद थी कि हां, अब मेरे पैसे वापस आ जाएंगे, तो उस फीलिंग में आ गए, थोड़ा इमोशनल बंदा भी में हूं, तो वो वजह आ गई।'
 
विज्ञापन

जय भानुशाली ने ये वीडियो 21 सितंबर को पोस्ट किया था। जिस पर अब फैजान अंसारी ने रिएक्ट किया है। और सिर्फ एक्टर ही नहीं, बाकी लोगों भी ये देख हंसने पर मजबूर हो गए थे। इसे पोस्ट करते हुए जय ने कैप्शन में लिखा था, 'भाई मैं तो हार गया। राखी का रिएक्शन पसंद आया, वो भी बेचारी शॉक्ड थी।'

यह भी पढ़ें: बहूरानी दृशा आचार्य ने खोल दिए देओल परिवार की किस्मत के ताले, राजवीर ने की भाभी की तारीफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें