फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: रश्मिका के बाद डीपफेक वीडियो का शिकार हुईं काजोल, कपड़े बदल रही लड़की पर लगाया अभिनेत्री का चेहरा

Thu, 16 Nov 2023 05:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला को कैमरे के सामने कपड़े बदलते देखा जा रहा है। वीडियो में दावा किया गया है कि कैमरे के सामने कपड़े बदल रही महिला कोई और नहीं बल्कि काजोल हैं।
विज्ञापन
काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी का डीपफेक वीडियो वायरल होता रहता है। पिछले दिनों रश्मिका मंदाना और कटरीना कटरीना कैफ की तस्वीरों के साथ भी छेड़छाड़ कर डीप फेक वीडियो बनाया गया था, जिसकी फैंस और अमिताभ बच्चन जैसे लोकप्रिय सितारों ने कड़ी निंदा की थी। अब इस लिस्ट में काजोल का नाम भी शामिल हो गया है। अभिनेत्री की डीप फेक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन


 रश्मिका के बाद अब डीपफेक वीडियो का शिकार हुईं काजोल
हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला को कैमरे के सामने कपड़े बदलते देखा जा रहा है। वीडियो में दावा किया गया है कि कैमरे के सामने कपड़े बदल रही महिला कोई और नहीं बल्कि काजोल है। हालांकि, वीडियो में यह साफ पता चल रहा है कि इस वीडियो में काजोल के चेहरे का गलत इस्तेमाल किया गया है।  इसमें काजोल का चेहरा मॉर्फ करके इस्तेमाल किया गया है।

Vijay Varma: विभु पुरी की अगली फिल्म में अभिनय करेंगे विजय वर्मा, फातिमा सना शेख के साथ बनेगी जोड़ी
विज्ञापन



कपड़े बदल रही लड़की पर लगाया अभिनेत्री का चेहरा
बता दें कि वेबसाइट बूम ने इस वीडियो के पीछे की असल सच्चाई का पता लगाया है और इसका फैक्ट चेक भी किया है। यह वीडियो एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की है और इस डीपफेक वीडियो में काजोल का चेहरा मॉर्फ करके इस्तेमाल किया गया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही काजोल के फैंस काफी निराश हुए हैं और कई लोग इस वीडियो के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

Bollywood: शादी के बाद इन अभिनेत्रियों ने एक्टिंग को कहा अलविदा, घर की जिम्मेदारियों पर दिया पूरा ध्यान



अभिनेत्री ने नहीं किया रिएक्ट
गौरतलब है कि वीडियो में नजर आ रही लड़की और फेक चेहरा दोनों को गुप्त ही रखा गया है है और बताया गया है कि यह ओरिजिनल वीडियो टिक टॉक पर मौजूद है। इससे साफ है कि वीडियो में नजर आ रही महिला काजोल नहीं हैं। असली वीडियो 5 जून 2023 को अपलोड किया गया था। अब देखना है कि अभिनेत्री इसपर क्या रिएक्शन देती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें