फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Esha Deol: चार साल पहले ही ईशा ने दिया था तलाक का इशारा, दूसरी बेटी के जन्म के बाद बदलने लगा था भरत का व्यवहार

Wed, 07 Feb 2024 05:36 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ईशा और भरत दो प्यारी बेटियों के अभिभावक हैं, लेकिन दूसरी बेटी के जन्म के बाद ही ईशा की जिंदगी में काफी कुछ बदलने लगा था। खुद अभिनेत्री ने इसका जिक्र अपनी लिखी किताब में किया है।
विज्ञापन
ईशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लाड़ली ईशा इन दिनों सुर्खियों में बनीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा देओल और भरत तख्तानी ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला लिया है। अभिनेत्री ने 12 साल पहले बिजनेसमैन भरत के साथ शादी रचाई थी। ईशा और भरत दो प्यारी बेटियों के अभिभावक हैं, लेकिन दूसरी बेटी के जन्म के बाद ही ईशा की जिंदगी में काफी कुछ बदलने लगा था। खुद अभिनेत्री ने इसका जिक्र अपनी लिखी किताब में किया है।
विज्ञापन


ईशा के दर्द की दास्तां उनकी किताब ‘अम्मा मिया' में
इन दिनों ईशा देओल अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभिनेत्री की तलाक की खबरों के बीच उनकी लिखी किताब 'अम्मा मिया: स्टोरीज, एडवाइस एंड रेसिपीज फ्रॉम वन मदर टू अनदर’ के कई हिस्से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह किताब ईशा ने अपनी निजी जिंदगी पर लिखी है। इसमें उन्होंने अपनी शादी, प्रेग्नेंसी और मां बनने के बाद उनके जीवन में जो भी बदलाव हुए थे, उन्होंने हर छोटी बड़ी बात का जिक्र किया है।

Karan Johar: 'मेरी जिंदगी बदल गई', यश और रुही के जन्मदिन पर पिता करण जौहर ने लिखा यह खूबसूरत नोट
विज्ञापन


दूसरी बेटी के जन्म के बाद ही बदलने लगे भरत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा देओल ने खुलकर अपनी किताब में अपने और भरत के रिश्तों के बारे में बातें की हैं। उन्होंने लिखा है, 'मिराया के जन्म के बाद ही भरत चिड़चिड़े हो गए थे। उन्हें लगने लगा था कि मैं उन पर ध्यान नहीं दे रहीं हूं। भरत जो महसूस कर रहे थे, वह सही भी था क्योंकि मैं अपनी बड़ी बेटी राध्या के प्ले स्कूल और छोटी बेटी मिराया के रूटीन में काफी व्यस्त हो गई थी।'

रील से रियल लाइफ पार्टनर बने ये सितारे

ईशा का वर्क फ्रंट
विज्ञापन

ईशा देओल ने साल 2002 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई थी, लेकिन दर्शकों के दिलों में उन्होंने अपने लिए जगह जरूर बना ली थी। 'धूम', 'हाईजैक' और 'प्यारे मोहन' जैसी फिल्मों में काम करने बाद अभिनेत्री ने शादी कर ली थी। साल 2022 में ईशा एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हुईं और उन्होंने अजय देवगन के साथ 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना धमाकेदार डेब्यू किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें