इमरान हाशमी ने सलमान खान के बारे में बात करते हुए कहा कि कभी-कभी आप उन्हें सेट पर कोई सीन शूट करते हुए देखते हैं तो कह उठते हैं कि वह इसे कितनी लापरवाही से कर रहे हैं। लेकिन, जब आप उन्हें मॉनिटर पर देखते हैं, तो यह समझते देर नहीं लगती कि सबकुछ सही दिशा में जा रहा है।
बॉलीवुड में 'सीरियल किसर' के नाम से मशहूर हुए अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आ रहे हैं। सलमान खान की इस फिल्म में उनकी नेगेटिव भूमिका है। हाल ही में इमरान ने फिल्म में सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। इसके अलावा उन्होंने सलमान के काम करने का तरीका भी बताया। इस दौरान वह भाईजान की तारीफ करते नजर आए।
विज्ञापन
बोले- 'उन्हें पता है क्या करना है'
एक मीडिया इंटरव्यू में इमरान हाशमी से एक अभिनेता के रूप में सलमान खान के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, 'उन्होंने एक लंबी दूरी तय की है। वह बेहद करिश्माई अभिनेता हैं। कई बार आपको बहुत ज्यादा एफर्ट नहीं लगाने पड़ते, लेकिन वह दिखते हैं। वह बहुत सहज होकर काम करते हैं, लेकिन उन्हें यह बखूबी पता है कि उन्हें क्या काम करना है'।
Animal: 'एनिमल' के क्लाइमेक्स गाने की रिकॉर्डिंग हुई पूरी, बी प्राक ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी
विज्ञापन
यह है सलमान के काम करने का तरीका
इमरान ने आगे कहा, 'कभी-कभी आप उन्हें सेट पर कोई सीन शूट करते हुए देखते हैं तो कह उठते हैं कि वह इसे कितनी लापरवाही से कर रहे हैं। लेकिन, जब आप उन्हें मॉनिटर पर देखते हैं, तो यह समझते देर नहीं लगती कि सबकुछ सही दिशा में जा रहा है। दरअसल, उनका जो काम करने का तरीका है, यह उनकी इतने वर्षों की मेहनत और अनुभव का नतीजा है'।
इमरान को नहीं है पार्टी का शौक
इमरान हाशमी ने कहा कि सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा। उन्होंने कहा कि बेशक वह और सलमान साथ में ज्यादा बाहर नहीं घूमते, लेकिन एक-दूसरे के साथ उनका व्यवहार काफी अच्छा है। बातचीत में इमरान से पूछा गया कि उन्हें पार्टियां ज्यादा अच्छी क्यों नहीं लगतीं? बीते दिनों शाहरुख की बर्थडे पार्टी से भी वह जल्दी चले गए थे? इस पर एक्टर ने कहा कि मैं पार्टीज का बहुत शौकीन नहीं हूं। इसकी वजह मुझे भी नहीं पता। बात फिल्म 'टाइगर 3' की करें तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब तक 187.65 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
KWK 8: आलिया भट्ट ने अपने बारे में लोगों की गलतफहमियों पर किया खुलासा, कह दी यह बड़ी बात