फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19: बॉलीवुड में फूटा कोरोना बम, अब एकता कपूर हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित

Mon, 03 Jan 2022 02:42 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले देशभर में सबसे ज्यादा हैं। अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 

 
विज्ञापन
ekta kapoor - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में एक के बाद एक सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। जिसे देखकर लग रहा है कि जैसे बॉलीवुड में कोरोना बम फूटा है। अभी हाल ही में अर्जुन कपूर समेत उनकी फैमिली में कई लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब खबर है कि डायरेक्टर, प्रोड्यूसर एकता कपूर को भी कोरोना हो गया है। उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन


पोस्ट लिखकर दी जानकारी
एकता कपूर ने लिखा- सभी सावधानियां बरतने के बाद भी मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और उन सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील करती हूं जो बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं।

नकुल मेहता के 11 महीने के बेटे को हुआ कोरोना
आज सुबह ही जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर आई है। इतना ही नहीं एक्टर नकुल मेहता के 11 महीने के बेटे की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों में सीमा खान, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर कोरोना के शिकार हो चुके हैं। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र में कोरोना केस में बड़ा उछाल
मुंबई में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो रविवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 8036 केस दर्ज किए गए।मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के केस तमाम पाबंदियों के बीच बढ़ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना की पॉजिटिविटी दर बढ़कर 4.59% पर पहुंच गई है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें