मिल्खा सिंह और मैरी कॉम जैसी खेल हस्तियों के बाद अब अजहरुद्दीन के जीवन
पर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर करेंगी।
हाल
ही में एक फाइव स्टार होटल में अजहरुद्दीन और एकता की मुलाकात हुई।
सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात में एकता ने अजहरुद्दीन से उनके जीवन पर
फिल्म बनाने के राइट्स खरीदे।
पता चला है कि फिल्म बनाने के एवज
में एकता ने अजहर को एक मोटी रकम दी है। हालांकि इस फिल्म के बारे में अभी
ऑफिसियल एनाउंसमेंट होना बाकी है।
यह भी जानकारी मिली है कि एकता
की इस फिल्म में लीड रोल के लिए सैफ अली खान, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के
नामों पर विचार किया जा रहा है।
यह फिल्म अजहर के क्रिकेट कैरियर
और निजी जीवन के उतार और चढ़ाव पर आधारित होगी। अभी इस बात की कोई जानकारी
नहीं मिली है कि संगीता बिजलानी और ज्वाला गुट्टा का किरदार किन हीरोइनों
को सौंपा जाएगा।