सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर 'एक था टाइगर' हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय एक्शन फिल्मों में से एक है। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी, जिसमें शानदार कहानी के साथ-साथ दमदार एक्शन सीक्वेंस और स्टंट भी देखने को मिला था। साल 2023 में इस फिल्म का तीसरा भाग रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। 'एक था टाइगर' में शानदार एक्शन के पीछे कॉनराड पामिसानो का हाथ था, जिन्होंने फिल्म के एक्शन सीन में जान डाल दी। 10 जनवरी को कॉनराड पामिसानो का निधन हो गया, जिसके बाद शनिवार को फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने अपने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान कैटरीना कैफ ने भी शोक व्यक्त किया।