फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umang 2023: 'झूमे जो पठान' पर शाहरुख ने दी दमदार परफॉर्मेंस, हुक स्टेप से इवेंट में जमाया रंग

Sun, 24 Dec 2023 12:44 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : social media
विज्ञापन
अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'डंकी' को लेकर सुर्खियों में हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। 'पठान' और 'जवान' की शानदार सफलता के बाद इस साल की शाहरुख खान की यह तीसरी फिल्म है। किंग खान की 'डंकी' की दर्शक से लेकर सितारों तक सराहाना कर रहे हैं। बीते दिन शाहरुख मुंबई पुलिस का जश्न मनाने के लिए उमंग 2023 समारोह में शामिल हुए, जहां से अभिनेता के दमदार परफॉर्मेंस का वीडियो सामने आई है।
विज्ञापन


किंग खान ने दी दमदार परफॉर्मेंस 
शाहरुख खान ने उमंग 2023 समारोह में न केवल भाग लिया, बल्कि अपने दमदार परफॉर्मेंस से जश्न में रंग जमाया। वीडियो में अभिनेता अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'पठान' और 'जवान' के गानों पर थिरकते दिखे। उन्होंने स्टेज पर झूमे जो पठान का हुकस्टेप भी किया, उनके स्टेप को देखकर उनके फैंस ने तालियां बजाईं। इसके अलावा किंग खान ने फिल्म जवान के गाने 'नॉट रमैया वस्तावैया' पर भी शानदार परफॉर्मेंस दी।

यह भी पढ़ें: Adarsh Gourav: 'नहीं पता कब तक एक्टिंग करूंगा...मैं...', करियर को लेकर आदर्श गौरव ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन


इन सितारों ने बढ़ाई शोभा
इस समारोह में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और अन्य सहित कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए, जिन्होंने मुंबई पुलिस के वार्षिक कार्यक्रम के रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई। 
विज्ञापन


शाहरुख बेटी संग आएंगे नजर 
शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। इस फिल्म के जरिए निर्देशक राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान पहली बार साथ काम किया हैं। 'डंकी' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख अपनी आगामी फिल्म में अपनी बेटी के साथ स्क्रीन साझा करते दिखेंगे। अभिनेता की यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है। शाहरुख की आगामी फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष द्वारा किया जाएगा। हालांकि, अभिनेता ने अभी आधिकारिक तौर पर अपने आगामी प्रोजेक्ट के कलाकारों बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: Umang 2023: अक्षय-टाइगर ने पुलिस की कार पर चढ़कर की धमाकेदार एंट्री, इस फिल्म में साझा करेंगे स्क्रीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें